अपने छोटे से क्रिकेट करियर में सीमित ओवरों की क्रिकेट में भारतीय तेज गेंदबाजी की रीढ़ बन चुके जसप्रीत बुमराह और फिरकी देंगबाज युजवेंद्र चहल की मास्टर ब्लास्टर सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ की है। इन दोनों गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए टी-20 मैच में जीत हासिल कर 2-1 सीरीज अपने नाम की थी।
Trending Videos
विज्ञापन
गावस्कर की नजर में टेस्ट टीम में एंट्री के लिए तैयार हैं ये दो खिलाड़ी
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ESPN
ऐसे में प्रशंसकों के अलावा पूर्व दिग्गजों ने इन दोनों गेंदबाजों को सराहा है। सुनील गावस्कर ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि ये दोनों गेंदबाज प्रतिभाशाली हैं। इन दोनों के सीमित ओवरों की क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर मेरा मानना है कि इन्हें जल्दी से लाल गेंद वाली यानी टेस्ट टीम में जगह मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
गावस्कर की नजर में टेस्ट टीम में एंट्री के लिए तैयार हैं ये दो खिलाड़ी
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter
बुमराह की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा कि बुमराह विदेशी दौरों पर टीम इंडिया के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर गेंदबाजों को उछाल और पेस मिलता है। ऐसे में बुमराह अपनी एकुरेसी और पेस के कारण यहां की पिचों पर सफल साबित होंगे।
गावस्कर की नजर में टेस्ट टीम में एंट्री के लिए तैयार हैं ये दो खिलाड़ी
4 of 5
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : SELF
चहल के बारे में गावस्कर ने कहा, चहल जिस तरह गेंद को हाथ से छोड़ते हैं उससे गेंद पिच पर अच्छी तरह ग्रिप करती है और टर्न लेती है। मेरे हिसाब से दोनों टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने आईपीएल के अनुभव का उपयोग करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। इन दोनों का यह प्रदर्शन उनके चरित्र और मजबूत दिल को दिखाता है। वो ये जानते हैं कि किस बल्लेबाज को कहां और किस लाइन पर गेंदबाजी करनी है। कई बार दोनों की गेंदों की पिटाई हो जाती है लेकिन इसके बाद भी दोनों मजबूती के साथ वापसी करते हैं।
गावस्कर की नजर में टेस्ट टीम में एंट्री के लिए तैयार हैं ये दो खिलाड़ी
5 of 5
d
- फोटो : espncricinfo
बुमराह और चहल ने बारिश से प्रभावित रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में शानदार गेंदबाजी कर उन्हें बैकफुट पर ढकेल दिया। दोनों ने दवाब नें गेंदबाजी करते हुए दो-दो ओवर के कोटे में बहुत कम रन खर्च किए। चहल ने दो ओवर में 8 रन दिए। वहीं बुमराह ने 2 ओवर में 9 रन खर्च करने के साथ 2 विकेट भी झटके। बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से भी नवाजा गया।