फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंडरसन ने गिल को शून्य पर आउट कर बनाया खास रिकॉर्ड, की इस महान दिग्गज की बराबरी

Thu, 04 Mar 2021 09:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन का खेल भारत ने नाम रहा। पहली पारी में भारत ने इंग्लैंड को 205 रनों पर सिमट दिया और इस मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसके जवाब में भारत ने भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 रन और पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @ICC
इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम को सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने उन्हें LBW किया। इस विकेट के साथ ही एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन

3 of 4
जेम्स एंडरसन
एंडरसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मैकग्रा के नाम अभी तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 104 बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट करने का रिकॉर्ड था। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का नाम शामिल है, जिन्होंने 102 बार यह कमाल किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
मुथैया मुरलीधरन
वहीं, तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन का नंबर है। मुरलीधरन ने जहां 102 बार और स्टेन ने 83 बार ऐसा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें