फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम्स नीशाम की तूफानी पारी में ढह गई श्रीलंका, एक ओवर में लगाए 5 छक्के

Thu, 03 Jan 2019 05:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
james neesham
मार्टिन गुप्टिल की शतकीय पारी और जेम्स नीशाम के ऑलराउंड प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने गुरुवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 45 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की।
विज्ञापन

2 of 5
james neesham
मैच में बेशक मार्टिन गप्टिन ने शतक जड़ा हो, लेकिन जेम्स नीशाम सारी सुर्खियां बटोर ले गए। नीशाम ने 13 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 5
james neesham
खास बात यह है कि नीशाम ने 49वें ओवर में 33 रन बटोरे। उन्होंने परेरा के इस ओवर में पांच छक्के जड़े डाले। नीशाम ने ओवर की पहली चार गेंदों लगातार चार जबरदस्त छक्के जड़े। इसके बाद परेरा ने एक नो बॉल फेंकी जिस पर नीशाम ने दो रन लिए।

4 of 5
james neesham
नो बॉल के बाद फेंकी हुई गेंद पर भी नीशाम ने 97 मीटर का लंबा छक्का जड़ा। नीशाम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
james neesham
इतना ही नहीं, डेढ़ साल बाद टीम में वापसी करने वाले नीशाम ने बाद में 38 रन देकर तीन विकेट भी लिए जिससे श्रीलंका कुशाल परेरा के 102 और निरोशन डिकवेला के 76 रन के बावजूद 49 ओवर में 326 रन पर आउट हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें