टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के सामने दीवार बनकर खड़े रहे हैं। टीम इंडिया को अब जीत के लिए 84 रन की दरकरार है और 5 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जेम्स एंडरसन
तीसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने विराट कोहली को आउट करने के लिए पूरा दम लगा दिया, लेकिन अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिली है। अगर विराट आखिर तक टिके रहे तो निश्चित इस मुकाबले का परिणाम टीम इंडिया के पक्ष में होगा।
विज्ञापन
3 of 5
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
हालांकि इंग्लिश गेंदबाजों ने भी अभी घुटने नहीं टेके हैं। इंग्लैंड के सबसे अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहना है कि दुनिया में कोई भी अजेय नहीं है और उनके पास कोहली को आउट करने का प्लान है।
4 of 5
virat kohli 100
अब देखना यह होगा कि इंग्लैंड के गेंदबाज विराट के खिलाफ किस रणनीति के साथ चौथे दिन मैदान पर उतरेंगे। बता दें विराट कोहली फिलहाल 43 रन पर बल्लेबाज कर रहे हैं और उनके साथ क्रीज पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पिछली पारी में टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने क्रीज पर विराट का जमकर साथ दिया था। अगर आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला तो टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लेगी और अगले मैच में अंग्रेजों पर दबाव बढ़ जाएगा।