फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को राहत की सांस, अपने खास खिलाड़ी के बिना आएगी इंग्लैंड टीम

Wed, 26 Oct 2016 10:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
इंग्लैंड की टीम नवंबर के महीन से भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आएगी। यह सीरीज 9 नवंबर से 20 दिसंबर तक खेली जाएगी। उसके बाद इंग्लैंड की टीम अपने घर लौट जाएगी और छुट्टियां मना कर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वापस आएगी।
विज्ञापन

टीम इंडिया को राहत की सांस, अपने खास खिलाड़ी के बिना आएंगी इंग्लैंड

2 of 6
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि इस सीरीज में भारत को राहत की सांस मिली है क्योंकि इंग्लैंड अपने अपने खास ‘हथियार’ के बिना ही भारत दौरे आने वाली है।
विज्ञापन

टीम इंडिया को राहत की सांस, अपने खास खिलाड़ी के बिना आएंगी इंग्लैंड

3 of 6
जेम्स एंडरसन - फोटो : getty
इंग्लैंड की इस टीम में दिग्गज पेसर जेम्स एंडरसन को जगह नहीं मिली है। एंडरसन इंग्लैंड इतिहास के सबसे सफल बॉलर हैं और भारत के खिलाफ और भी घातक हो जाते हैं। एंडरसन ने 119 टेस्ट मैचों में 463 विकेट झटके हैं।

टीम इंडिया को राहत की सांस, अपने खास खिलाड़ी के बिना आएंगी इंग्लैंड

4 of 6
जेम्स एंडरसन - फोटो : getty
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 16 सदस्यों की टीम घोषित की है, जिसमें कंधे की चोट से उबर रहे एंडरसन का नाम शामिल नहीं किया गया है। हालांकि यह टीम केवल पहले टेस्ट के लिए घोषित की गई है।
विज्ञापन

टीम इंडिया को राहत की सांस, अपने खास खिलाड़ी के बिना आएंगी इंग्लैंड

5 of 6
जेम्स एंडरसन - फोटो : getty
ईसीबी ने बांग्लादेश दौरे पर गई टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि बाकी 4 मैचों में एंडरसन के खेलने पर आखिरी फैसला मेडिकल स्टाफ ही लेगा। जेम्स एंडरसन दुनिया के सबसे खतरनाक पेसर्स में शुमार हैं, जो गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया को राहत की सांस, अपने खास खिलाड़ी के बिना आएंगी इंग्लैंड

6 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम:
एलेस्टर कुक (कप्तान), मोइन अली, जफर अंसारी, जॉनी बेयरस्टॉ (विकेटकीपर), जेक बॉल, गैरी बैलेंस, गैराथ बैटी, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन डकेट, स्टीवन फिन, हसीब हमीद, आदिल रशीद, जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें