भारतीय टीम फिलहाल 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी कर रही है। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 537 रनों का पहाड़ खड़ा किया। भारत के सामने इस चुनौती से पार पाना बड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही भारत के लिए बढ़ सकती है मुश्किल
2 of 6
एलिस्टर कुक
- फोटो : Reuters
सीरीज का दूसरा मैच 17 नवंबर से विशाखापटनम में खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले ही भारत के लिए मुसीबतें बढ़ सकती हैं। इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम के लिए मैच से पहले ही मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही भारत के लिए बढ़ सकती है मुश्किल
3 of 6
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
खबर है कि इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। उम्मीद है कि सीरीज के दूसरे मैच में एंडरसन चोट से उबर कर फिर से मैदान में लौटेंगे।
दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही भारत के लिए बढ़ सकती है मुश्किल
4 of 6
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
अपने टेस्ट करियर में 463 विकेट चटकाने वाले जेम्स एंडरसन ने आखिरी टेस्ट मैच इस साल अगस्त में खेला था। इसके बाद उनके दाएं कंधे में फ्रेकचर हो गया था और वह तभी से क्रिकेट के मैदान से दूर रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही भारत के लिए बढ़ सकती है मुश्किल
5 of 6
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
एंडरसन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो इस हफ्ते पूरी तरह फिट हो जाएंगे। उन्होंने बेल्ट लगाकर जमकर अभ्यास किया है। वो खुद भारत के खिलाफ मैदान में वापसी करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही भारत के लिए बढ़ सकती है मुश्किल
6 of 6
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
रिपोर्ट्स की मानें तो एंडरसन सीरीज के तीसरे या चौथे मैच में ही वापसी कर पाएंगे। मगर वो अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों की राय के अनुसार एंडरसन को 1 हफ्ते और रुकना चाहिए ताकि वो पूरी तरह फिट होकर लौटें।