फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंडरसन की रफ्तार से खतरे में पड़ा भारतीय दिग्गज का यह रिकॉर्ड, मैक्ग्रा के बाद निशाने पर 'जम्बो'

Wed, 12 Sep 2018 09:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anderson and mcgrath
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्राथ को पछाड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान मोहम्मद शमी का विकेट लेते ही उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 564 पहुंचा दी।
विज्ञापन

2 of 5
ग्लेन मैकग्रा
एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को पछाड़ा। मैक्ग्राथ के नाम 124 टेस्ट मैच की 243 पारियों में 563 विकेट हैं। 8/24 उनका बेस्ट फिगर है। इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में जनवरी 2007 को अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले मैक्ग्राथ ने लंबे समय तक इस रिकॉर्ड को संभाले रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
MACGRATH ANDERSON
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने 600 विकेट के आंकड़े को पार करने के लिए जेम्स एंडरसन का समर्थन किया है। इंग्लैंड के एंडरसन (564 विकेट) मंगलवार को मैक्ग्रा को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने। एंडरसन कहा कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज अभी खत्म नहीं हुआ है।

4 of 5
जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले
उसका अगला लक्ष्य अनिल कुंबले का रिकॉर्ड है। मुझे लगता है कि उसमें अब भी जोश बाकी है। मैं जिम्मी को 600 रन के आंकड़े को हासिल करते हुए देखना चाहता हूं और फिर यह उस पर निर्भर करता है कि वह शीर्ष पर काबिज तीन स्पिनरों में से एक को हटाना चाहता है या नहीं। मुझे लगता है कि कुंबले के लगभग 619 विकेट हैं। यह उसके दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
james anderson
एंडरसन ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अब तक 23 विकेट झटके हैं। उनके अलावा किसी और गेंदबाज ने सीरीज में 20 विकेट भी नहीं लिए हैं। एंडरसन ने लॉर्ड्स टेस्ट में नौ विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने इस दौरान भारत के खिलाफ अपने 100 विकेट तो पूरे किए ही, लॉर्ड्स में भी अपने सौ विकेट पूरे किए थे। वे दुनिया के इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिसने एक ही मैदान पर 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें