क्रिकेट की हर गेंद पर एक नया कीर्तिमान स्थापित बनना सामान्य हो गया है। हालांकि कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जो एक खिलाड़ी के लिए बहुत ज्यादा मायने रखते हैं। ऐसा ही एक शानदार रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने नाम कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक गेंद फेंकने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन एंडरसन ने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
3 of 5
walsh
टेस्ट क्रिकेट में 30,020 गेंद फेंकते ही एंडरसन यह मुकाम हासिल करने में कामयाब हो गए। इससे पहले तेज गेंदबाजों में सर्वाधिक गेंद फेंकने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श के नाम था। साल 2001 में रिटायरमेंट लेने वाले वॉल्श ने टेस्ट में 30,019 डाली थी वॉल्श ने अपने करियर में 24.44 की औसत से कुल 519 खिलाड़ियों को शिकार बनाया था।
4 of 5
जेम्स एंडरसन
वहीं एंडरसन ने 27.34 की औसत से 531 विकेट चटकाए हैं। तेज गेंदबाजों का यह रिकॉर्ड बेशक एंडरसन अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी भी टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक गेंदें डालने का रिकॉर्ड तीन बड़े स्पिनरों के नाम है।