team india test
साल 1932 में पहला टेस्ट मैच खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने यहा कुल 17 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से उसे सिर्फ दो में ही जीत नसीब हुई है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां 11 टेस्ट जीते हैं और चार मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड को इस मैदान पर हराना टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती रहेगी। खासतौर पर इंग्लैंड के फर्राटा गेंदबाजों के सामने यह कर पाना काफी मुश्किल काम होगा।