इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर के 500 विकेट पूरे किए। लॉर्ड्स स्टेडियम पर शुक्रवार को कैरीबियाई ओपनर क्रैग ब्रेथवेट को बोल्ड करते ही एंडरसन ने टेस्ट में अपना 500वां शिकार पूरा किया। एंडरसन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले जबकि विश्व के छठे गेंदबाज बने। इसी के साथ एंडरसन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 500 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज भी बने। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने करियर के 129वें टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल किया।
Here it is! 500th Test wicket for @Jimmy9!!! #Jimmy500
Follow LIVE: https://t.co/Cyyqfe6dy6 pic.twitter.com/EdVRxsMPYq— England Cricket (@englandcricket) September 8, 2017
विज्ञापन
2 of 5
मुथैया मुरलीधरन
एंडरसन भले ही 500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने हो, लेकिन एक मामले में वो विश्व के दिग्गज गेंदबाजों से काफी पीछे रह गए हैं। एंडरसन ने अन्य गेंदबाजों की तुलना में काफी देरी से 500 विकेट का आंकड़ा छुआ। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे जल्दी 500 विकेट लेने का कारनामा श्रीलंका के पूर्व महान ऑफस्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने किया है। मुरली ने सिर्फ 87 टेस्ट में अपने 500 विकेट पूरे किए। सबसे जल्दी 500 विकेट पूरे करने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने अपने करियर के 105वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
3 of 5
शेन वॉर्न
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न शामिल है, जिन्होंने 108वें टेस्ट में 500वां टेस्ट विकेट लिया था। ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने करियर के 110वें टेस्ट में 500वां शिकार किया था। जेम्स एंडरसन इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श और एंडरसन दोनों ने अपने करियर के 129वें टेस्ट में अपने 500 विकेट लेने का कारनामा किया।
4 of 5
जेम्स एंडरसन
- फोटो : reuters
बता दें कि क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम पर 500वां टेस्ट विकेट लेने के मामले में एंडरसन विश्व के दूसरे गेंदबाज बने हैं। इससे पहले साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने लॉर्ड्स में अपना 500वां विकेट लिया था। लॉर्ड्स दुनिया का इकलौता मैदान है जहां दो गेंदबाजों ने अपने 500 विकेट पूरे किए हैं। एंडरसन के बारे में एक खास बात यह भी है कि उन्होंने अपना पहला, 50वां, 300वां, 350वां और 500 विकेट लॉर्ड्स स्टेडियम में ही लिया है।
एंडरसन से पहले मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट), शेन वॉर्न (708), अनिल कुंबले (619), ग्लेन मैकग्रा (563) और कोर्टनी वॉल्श (519) ने टेस्ट मैचों में 500 से अधिक विकेट लिये। मैकग्रा ने भी 2005 में लॉर्ड्स पर ही यह उपलब्धि हासिल की थी। पता हो कि वॉल्श इस मुकाम को हासिल करने वाले विश्व के पहले गेंदबाज हैं।