ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन शो स्टॉपर रहे, जिन्होंने आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का आखिरी परफॉरमेंस दिया और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। ऋतिक के नाम की स्पेलिंग बोली गई, जिस पर पीछे से एक्टर ने स्टेज पर बेहद स्टाइलिश एंट्री की। सबसे पहले एक पल का जीना की धुन बजी, जिस पर ऋतिक चलते हुए मेन स्टेज पर आए। फिर 'धूम मचाले' पर उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति देकर फैंस को अपना दीवाना बना। इसके बाद उन्होंने 'बावरे बावरे' पर खूबसूरत प्रस्तुति दी। सेनोरिटा गीत के जैसे ही बोल दर्शकों के कानों में पड़े, तो मैदान पर चीयरिंग सुनाई दी। ऋतिक के जोश ने इसमें चार चांद लगा दिए और गजब का डांस परफॉरमेंस फैंस को देखने को मिला। ऋतिक ने 'धूम मचाले' और 'एक पल का जीना' गीत के साथ अपना परफॉरमेंस समाप्त किया।