टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आज तीसरा दिन है। इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया अपनी सिथ्ति मजबूत कर ली है। समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना ली है। आइए जानते हैं इशांत का वो ओवर, जिसमें उन्होंने चटकाए 3 विकेटः
विज्ञापन
2 of 5
ashwin virat
गौरतलब है कि इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल 1 विकेट पर 9 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाई। रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर, तो वहीं इशांत शर्मा ने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को चलता किया।
विज्ञापन
3 of 5
इशांत शर्मा
- फोटो : BCCI
दरअसल, आर अश्विन ने टीम इंडिया को लगातार दो कामयाबी दिलाई। उन्होंने कीटन जेनिंग्स और कप्तान जो रूट को आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद इशांत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार 4 विकेट लिए। उन्होंने अपना पहला शिकार डेविड मलान को बनाया। 27वें ओवर की दूसरी गेंद इशांत ने मलान को रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
4 of 5
इशांत शर्मा
इसके बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक ओवर में तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 31वें ओवर की दूसरी, चौथी और आखिरी गेंद पर क्रमशः जॉनी बेयरस्टो (28), बेन स्टोक्स (6) और जोस बटलर (1) को अपना शिकार बनाया।
बता दें कि इंग्लैंड के पहली पारी के 287 रन से जवाब में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली के 149 रन की साहसिक पारी की बदौलत 274 रन बनाए। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त हासिल हुई।