फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे ब्वॉय इशांत शर्मा को जीत के रूप में मिल सकता है सबसे बड़ा गिफ्ट, जानें 6 दिलचस्प बातें

Sun, 02 Sep 2018 05:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ishant sharma
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इशांत ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 375 खिलाड़ियों का शिकार किया है। इसके अलावा वह आईपीएल में भी 58 विकेट चटका चुके हैं। आइए इशांत से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 6
ishant sharma
ईशांत शर्मा टीम इंडिया के दूसरे सबसे लंबे क्रिकेटर हैं। उनका कद 6.4 इंच है, जिसकी वजह से टीम मेट्स उन्हें लंबू कहकर भी बुलाते हैं। टीम इंडिया के सबसे लंबे क्रिकेटर अबय कुरुविला थे, जिनका कद 6.6 इंच था।
विज्ञापन

3 of 6
Ishant Sharma
ईशांत ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने फर्स्ट क्लास करियर और रणजी ट्रॉफी में एक साथ डेब्यू मैच खेला था।

4 of 6
इशांत शर्मा
ऑस्ट्रेलियाई दौरे (2011-12) पर ईशांत ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। इस दौरे पर मेलबर्न में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में ईशांत ने 152.2 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से गेंद डाली थी।
विज्ञापन

5 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : BCCI
इसके अलावा ईशांत के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल एलिस्टर कुक (294), माइकल क्लार्क (329*) और ब्रैंडन मैकुलम ने (302) टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में बड़ी पारियां खेली हैं। अजीब बात है कि इतना विशाल स्कोर बनाने वाले इन सभी खिलाड़ियों को मैच में ईशांत ने जीवनदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इशांत शर्मा और विराट कोहली - फोटो : ESPN
टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में 9वें विकेट के लिए ईशांत ने वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर सर्वाधिक रनों की साझेदारी की थी। दोनों ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2010-11 9वें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें