फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशान ने अंग्रेजों के गढ़ में घुसकर भेदा किला, इस वजह से बदल पाए 6 गेंदों में पूरा खेल

Sat, 04 Aug 2018 01:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इशांत शर्मा
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्ट में पहले टेस्ट के तीसरे दिन तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी। इशांत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार 4 विकेट लिए। उन्होंने अपना पहला शिकार डेविड मलान को बनाया। 27वें ओवर की दूसरी गेंद इशांत ने मलान को रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन

2 of 6
इशांत शर्मा
इसके बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक ओवर में तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 31वें ओवर की दूसरी, चौथी और आखिरी गेंद पर क्रमशः जॉनी बेयरस्टो (28), बेन स्टोक्स (6) और जोस बटलर (1) को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

3 of 6
ishant sharma
इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच में आठ विकेट चटकाकर अच्छा प्रदर्शन करने का श्रेय ससेक्स की ओर से काउंटी क्रिकेट में खेलने को दिया। इशांत ने साल के शुरू में काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन टू में ससेक्स के लिये चार मैच खेले थे। उन्होंने 15 विकेट चटकाने के अलावा एक अर्धशतक जमाकर शानदार प्रदर्शन किया।

4 of 6
ishant sharma
इशांत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'काउंटी क्रिकेट में खेलने से मुझे काफी मदद मिली। मैं आईपीएल में नहीं शामिल किये जाने से थोड़ा निराश था लेकिन मुझे लगता है कि जो भी होता है अच्छे के लिये होता है। मैं ससेक्स के लिये खेला था और ड्यूक गेंद से गेंदबाजी करना अच्छा था।'
विज्ञापन

5 of 6
ishant sharma
उन्होंने कहा, 'अच्छी चीज यह थी कि मैंने कई ओवर गेंदबाजी की थी। मैंने ससेक्स के लिये चार मैच खेले और कुछ वनडे मैच भी। लेकिन मैंने इसमें करीब 250 ओवर गेंदबाजी की।' इशांत ने कहा, 'अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में अच्छा महसूस होता है और विदेश दौरे पर एक पारी में विशेषकर दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाना शानदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहाली में मैच जीतने के बाद ट्विटर पर ईशांत शर्मा का मजाक उड़ा - फोटो : फाइल फोटो
गेंदबाजी की रणनीति के बारे में पूछने पर इशांत ने कहा, 'पहली पारी में हम बायें हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को दूर रखना चाहते थे। मेंने ओवर स्टंप से शुरूआत की। जब मैंने गेंदबाजी कोच की सलाह पर गेंद को स्विंग करना शुरू किया तो बायें हाथ के बल्लेबाजों के लिये यह काफी मुश्किल हो गया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें