फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशान किशन ने रचा इतिहास, बनाया वह रिकॉर्ड धोनी जिसके आसपास भी नहीं पहुंचे

Sat, 23 Feb 2019 09:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में झारखण्ड की ओर से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए इस खिलाड़ी ने महज 55 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया। इसी के साथ ही ईशान किसी टीम के कीपर कप्तान के तौर पर टी-20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बता दें कि ईशान किशन ने यह पारी झारखण्ड के कप्तान के तौर पर खेली है। ईशान किशन से पहले कीपर कप्तान के तौर पर कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाया था। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : ESPN
ईशान किशन से पहले कीपर कप्तान के तौर पर दिनेश कार्तिक ने नाबाद 90 रन की पारी खेली थी। 2010 में कार्तिक ने तमिलनाडु के कप्तान के तौर पर यह पारी आंध्रप्रदेश के खिलाफ खेली थी। 55 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी के दौरान इस खब्बू बल्लेबाज ने 7 छक्के और 8 चौके जमाए।
विज्ञापन

4 of 4
ईशान किशन की इस पारी की वजह से ही जम्मू कश्मीर को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 168 रन बनाए थे, इसके बाद झारखंड की टीम ने 16.4 ओवर में 1 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें