आईपीएल 2022 में अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती 11 मैचों में ही कई बल्लेबाज तूफानी पारियां खेल चुके हैं। जोस बटलर से लेकर ईशान किशन और लियम लिविंगस्टोन तक कई बल्लेबाजों ने गगनचुंबी छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2022 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का कारवां अभी 11 मैचों तक ही पहुंचा है, लेकिन कई बल्लेबाज गगनचुंबी छक्के लगा चुके हैं। इस सीजन का पहला शतक भी लग चुका है। राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने यह कारनामा किया है। वहीं ईशान किशन, आंद्रे रसेल और लियम लिविंगस्टोन जैसे बल्लेबाज कई गगनचुंबी छक्के लगा चुके हैं। आयुष बदोनी के छक्के से एक फैन चोटिल भी हो गई थी। अभी आईपीएल में 50 से ज्यादा मैच होने हैं, लेकिन कई बेहतरीन छक्के लग चुके हैं। यहां हम इस सीजन के पांच सबसे बड़े छक्कों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
लियम लिविंगस्टोन
2 of 6
लियम लिविंगस्टोन
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे बड़ा छक्का 108 मीटर का रहा है। पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टोन ने चेन्नई के खिलाफ यह छक्का लगाया था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से पांच छक्के और पांच चौके निकले थे।
विज्ञापन
लियम लिविंगस्टोन
3 of 6
लियम लिविंगस्टोन
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन का दूसरा बड़ा छक्का भी अब तक लिविंगस्टोन के नाम ही है। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था। उन्होंने इस मैच में 10 गेंद में 19 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के निकले थे। उनका पहला छक्का 105 मीटर था। पंजाब ने 208 बनाकर यह मैच पांच विकेट जीता था।
जोस बटलर
4 of 6
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का तीसरा सबसे बड़ा छक्का जोस बटलर के नाम है। बटलर ने मुंबई के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया था। इस दौरान उनके बल्ले से 101 मीटर लंबा छक्का भी निकला था। बटलर की इस शानदार पारी की बदौलत राजस्थान ने मुंबई को 23 रन से हरा दिया था।
विज्ञापन
जोस बटलर
5 of 6
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का चौथा सबसे बड़ा छक्का भी जोस बटलर के नाम है। बटलर ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 98 मीटर लंबा छक्का भी लगाया था। बटलर बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल भी उन्होंने सीजन का पहला शतक लगाया था।
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दो मैचों में किशन के बल्ले से दो अर्धशतक निकल चुके हैं। इस बीच उन्होंने एक 98 मीटर लंबा छक्का लगाया था। हालांकि, किशन किसी मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं।