फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: धरती पर एलियंस को सबसे ज्यादा पसंद है ये जगह, शनिवार को आते हैं वीकेंड मनाने

Mon, 04 Apr 2022 12:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
धरती पर एलियंस को सबसे ज्यादा पसंद है ये जगह - फोटो : iStock
Alien News: एलियंस को लेकर आए दिन नई-नई कहानियां सामने आती रहती हैं। दुनिया में एलियंस को लेकर कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। दुनियाभर में कई लोग एलियन और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं। एलियंस को लेकर कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं जिन्हें जानकर हैरानी होती है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि आए दिन एलियन के एयरक्राफ्ट यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं। 

अब इस बीच एक रिसर्च में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। इस शोध में बताया गया है कि कुछ सालों में ब्रिटेन के आसमान में सबसे ज्यादा यूएफओ नजर आए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यूएफओ को देखने की घटना सबसे अधिक शनिवार के दिन हुई है। इनमें एक दिन सबसे ज्यादा बार यह घटना होना बेहद खास है। अब यह भी कहा जा रहा है कि ब्रिटेन को एलियन सबसे ज्यादा पसंद करते हों और वो वहां वीकेंड एंजॉय करने के लिए आते हों।
विज्ञापन

2 of 7
धरती पर एलियंस को सबसे ज्यादा पसंद है ये जगह - फोटो : iStock

इस समय सबसे अधिक देखे गए UFO

नई रिसर्च के मुताबिक, बीते साल सबसे अधिक बार यूएफओ देखने की घटना हुई है। साल 2021 में 413 बार यूएफओ देखे गए। नॉर्थ-वेस्ट या यॉर्कशायर में सबसे अधिक यह घटना हुई है। यहां पर शनिवार को रात 9 से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा यूएफओ देखे गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
धरती पर एलियंस को सबसे ज्यादा पसंद है ये जगह - फोटो : iStock

जनवरी में घटी असामान्य घटना

इन घटनाओं की जांच करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि जनवरी 2021 में असामान्य घटना घटी थी। उन्होंने बताया कि वेल्श सीमा के पास पश्चिमी इंग्लैंड के चार शहरों में 18 घंटे के अंदर चार अलग-अलग लोगों ने चार ट्रायंगल यूएफओ को देखा था। 

4 of 7
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला - फोटो : iStock
सबसे सटीक हैं आंकड़े

यूएफओ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल यूएफओ को देखने के आंकड़े सबसे सही हैं। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया है कि इनके सबूत ज्यादा स्त्रोतों से मिले हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
धरती पर एलियंस को सबसे ज्यादा पसंद है ये जगह - फोटो : iStock
ब्रिटने में सबसे ज्यादा देखे गए यूएफओ

आंकड़ों को देखा जाए, तो ब्रिटेन को एलियंस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि बीते कुछ सालों में ब्रिटेन के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने यूएफओ देखा है। 
विज्ञापन

6 of 7
धरती पर एलियंस को सबसे ज्यादा पसंद है ये जगह - फोटो : iStock

महत्वपूर्ण रहा साल 2021

शोधकर्ताओं का कहना है कि रिसर्च में जानकारी मिली है कि साल 2021 आधुनिक यूफोलॉजी के इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण साल रहा। यूएफओ आइडेंटिफाइड के संस्थापक ऐश एलिस का कहना है कि इस घटना पर यूक्रेन की सरकार गंभीर है। इस मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धरती पर एलियंस को सबसे ज्यादा पसंद है ये जगह - फोटो : iStock
49 साल के स्टीव लैम्बर्ट ने दावा किया था उन्होंने ब्रैकनेल, बर्क्स में रनिंग हॉर्स के बाहर दो चमकती हुई डिस्क देखे हैं। उनका कहना है कि शायद वहां जीवन मौजूद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें