फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही भाई से 'गुरुज्ञान' ले रहे झारखंड के ही इशान किशन, U-19 टीम इंडिया की करते थे कप्तानी

Sun, 29 Apr 2018 10:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धोनी और इशान किशन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का कोई तोड़ नहीं है। उनके विकेटकीपिंग की चर्चाएं दुनिया भर में मशहूर है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 27वें मैच में शनिवार को धोनी ने मैच के बाद कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। आइये जानते हैं आखिर उस दिन क्या हुआः-
विज्ञापन

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPLT20
36 साल के धोनी ने टीम इंडिया को आगे बढाने में बहुत बड़ा रोल अदा किया है। इसके साथ ही वह अपने साथी खिलाड़ी, सीनियर और जूनियर के साथ हमेशा अच्छा बर्ताव करते हैं, चाहे वह अपनी टीम का खिलाड़ी हो या दूसरे टीम का। सबके साथ उनका व्यवहार समान रहा है। वह हरेक खिलाड़ी की इज्जत करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
इशान किशन
दरअसल, मुंबई-चेन्नई मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व अंडर-19 कप्तान और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर इशान किशन के पास एक मौका ऐसा आया था कि वह धोनी को स्टंप आउट कर सकते थे, लेकिन धोनी ने उनसे पहले अपना बल्ला क्रीज पर रख दिया और वह स्टंप आउट होने से बच गए। इसके साथ ही इशान ने धोनी को आउट करने का मौका गंवा दिया। मैच के बाद धोनी इशान किशन को टिप्स देते नजर आए, जिसकी फोटो मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
 

4 of 5
इशान किशन - फोटो : ipl
19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने CricketNext को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'धोनी भाई ने मुझे नेट्स पर देखा और तुरंत मेरे पास आए। उन्होंने कहा कि मुझे (ईशान को) शुरुआत में अपनी आक्रामकता पर कुछ अंकुश लगाने की जरूरत है। धोनी भाई का मानना है कि लंबी पारी खेलने के लिहाज से मुझे कुछ अधिक संयम और एकाग्र होकर खेलना होगा। मैंने ठीक यही किया। इसके अलावा उन्होंने मुझे अपने स्टंप्स में भी कुछ बदलाव लाने की सलाह दी है। जब धोनी भाई की तरफ से इस तरह की सलाह आती है तो यह बेहद उपयोगी होती है। हर कोई जानता है कि वो खेल को कितनी गंभीरता से समझते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई बनाम चेन्नई
बता दें कि गत शनिवार को मुंबई और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 2 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें