रणजी ट्रॉफी के दिल्ली और झारखंड के बीच केरल के थुंबा में खेले जा रहे मुकाबले में झारखंड के अंडर-19 खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है। जो कारनामा टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसा दिग्गज नहीं कर सका वह काम झारखंड के इस खिलाड़ी ने कर दिखाया है।
विज्ञापन
इस अंडर-19 प्लेयर ने सबके छक्के छुड़ाए, बनाया नया रिकॉर्ड
2 of 4
इशान किशन
- फोटो : getty
झारखंड रणजी टीम के सदस्य और टीम इंडिया के अंडर-19 कप्तान इशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी ने तूफानी दोहरा शतक जड़कर एक साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
इस अंडर-19 प्लेयर ने सबके छक्के छुड़ाए, बनाया नया रिकॉर्ड
3 of 4
इशान किशन
- फोटो : getty
पहला रिकॉर्ड रणजी ट्रॉफी में झारखंड की तरफ से सबसे लंबी पारी खेलने का है तो दूसरा रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा। इशान किशन ने अपनी इस पारी में दिल्ली के खिलाफ 336 गेंदों पर 273 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 21 चौके जड़े साथ ही 14 गगनचुंबी छक्के भी लगाए।
इस अंडर-19 प्लेयर ने सबके छक्के छुड़ाए, बनाया नया रिकॉर्ड
4 of 4
इशान किशन
- फोटो : getty
14 छक्कों के साथ इशान ने रणजी क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। इससे पहले एक पारी में सर्वाधिक 14 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज शक्ति सिंह के नाम दर्ज था। शक्ति सिंह ने 1990 में धर्मशाला में हरियाणा के खिलाफ अपनी 128 रन की पारी के दौरान 14 छक्के लगाए थे।