फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में पहली बार खेलेगा भारतीय मूल का यह विदेशी खिलाड़ी, RR ने जहीर खान की जगह किया शामिल

Wed, 11 Apr 2018 04:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7

2 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एक अहम बदलाव किया है। युवा अफगानी स्पिनर जहीर खान के चोटिल होने के बाद अब न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लि खेलते नजर आएंगे। अपने पहले मुकाबले में हार का स्वाद चखने वाली रहाणे एंड कंपनी को एक टीम में अनुभवी स्पिनर न होने से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ईश सोढ़ी आईसीसी T-20 रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइड 50 लाख रुपए पर ही खरीदा है। सोढ़ी का यह पहला आईपीएल सीजन होगा, इससे पहले उन्होंने किसी आईपीएल टीम के लिए नहीं खेला है। अपने चयन से उत्साहित सोढ़ी ने ट्वीट कर राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने की खुशी कुछ इस अंदाज में बयां की।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
ईश सोढ़ी ने टीम में जिस जहीर खान की जगह ली है वो उन चार अफगानी खिलाड़ियों में से थे जिन्हें इस साल आईपीएल में चुना गया था। उन्हें फ्रैंचाइजी ने उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए से तीन गुना कीमत में खरीदा था। 

4 of 7
न्यूजीलैंड की ओर से क्रिकेट खेलने वाले ईश सोढ़ी ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म भारत में हुआ था। सोढ़ी से पहले न्यूजीलैंड की ओर से भारतीय मूल के दीपक पटेल और जीतन पटेल भी खेल चुके हैं, लेकिन इन दोनों का जन्म भारत में नहीं हुआ था। सोढ़ी का जन्म पंजाब के लुधियाना में 31 अक्टूबर 1992 को हुआ था। जब वह 4 साल के थे, तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया था।
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय जमीन में खेले गए टी-20 विश्वकप के दौरान मार्च, 2016 को खेले गए मैच में सोढ़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए थे। सोढ़ी ने कोहली के अलावा रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन आश्विन का भी विकेट झटका था और भारत को अंत में हार को सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया के खिलाफ यह उनका पहला टी-20 मैच था।
विज्ञापन

6 of 7
याद हो कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान के गेंदबाजों ने पूरी तरह घुटना टेक दिया था। विकेट तो दूर वो रन रोकने पर भी बेबस नजर नजर आ रहे थे। इसी से परेशानी से निबटने के लिए राजस्थान ने न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी को अपने साथ जोड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : SELF
अब राजस्थान को अगला मैच बुधवार को अपने होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलना है। बता दें कि दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान चाहेगी कि वो होम कंडीशंस का पूरा फायदा उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें