फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विंग के किंग इरफान का संन्यास, अब कमेंटरी पर फोकस, सात साल पहले खेला था अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच

Sun, 05 Jan 2020 08:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट की घोषणा की दी। स्विंग के किंग के नाम से मशहूर बाएं हाथ के 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपना अंतिम मैच फरवरी 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू एवं कश्मीर के लिए खेला था।

वह जम्मू एवं कश्मीर के लिए खिलाड़ी एवं मेंटर रहे। इससे पहले बड़ौदा से घरेलू क्रिकेट खेला।  उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्तूबर, 2012 को खेला था, जो टी-20 था। वह पिछले दो साल से कमेंटरी से जुड़े हैं जो उनकी भविष्य की योजनाओं में शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान पठान हैट्रिक - फोटो : ट्विटर

पाक के खिलाफ ली थी हैट्रिक

उन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में हैट्रिक ली थी। उस समय वह हरभजन सिंह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। कराची में खेले गए टेस्ट में उन्होंने सलमान बट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट किया। इसके अलावा उन्होंने 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया में रिवर्स स्विंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टीव वॉ और एडम गिलक्रिस्ट को आउट किया था। 2008 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में भी भूमिका रही थी।

विज्ञापन

3 of 5
इरफान पठान - फोटो : social Media
पठान 2007 में धोनी की अगुआई में जीते टी-20 वर्ल्ड टीम के सदस्य थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे और मैन आफ द मैच बने थे। इरफान ने आज कहा कि 

 आज मैं सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। यह मेरे लिए भावुक पल है, लेकिन यह ऐसा पल है जो हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है। छोटी जगह से हूं और मुझे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला, जिसकी हर किसी को तमन्ना होती है।

4 of 5
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
इरफान पठान का प्रदर्शन
प्रारूप रन विकेट
टेस्ट 1105 100
वनडे 120 173
टी-20  28 172

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफ़ान पठान - फोटो : social media
  • टेस्ट मैच : पहला मैच बनाम ऑस्ट्रेलिया दिसंबर 12-16, 2003
  • आखिरी मैच बनाम दक्षिण अफ्रीका अप्रैल 3-5, 2008
  • वनडे : पहला मैच बनाम ऑस्ट्रेलिया  जनवरी 9, 2004
  • आखिरी मैच बनाम श्रीलंका अगस्त 4, 2012
  • टी-20 : पहला मैच बनाम दक्षिण अफ्रीका  दिसंबर 1, 2006
  • आखिरी मैच बनाम दक्षिण अफ्रीका  अक्तूबर 2, 2012
  • आईपीएल में इरफान ने कुल 103 मैचों में 1139 रन बनाए और 80 विकेट अपनी झोली में डाले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें