फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: मैच से ठीक पहले विराट की अंगुली हुई चोटिल, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला आज

Sun, 05 Jan 2020 08:36 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर गुवहाटी में प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की अंगुली में गेंद लग गई। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कैच लेते हुए विराट कोहली के बाएं हाथ की छोटी अंगुली में गेंद लगी। यह घटना भारत के अभ्यास सत्र के पहले हिस्से में हुई। भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल तुरंत कोहली का उपचार करने लगे और उन्हें मैजिक स्प्रे लगाते हुए देखा गया। 
विज्ञापन

2 of 4
विराट-रविन्द्र जडेजा - फोटो : ट्विटर
स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अभ्यास सत्र में मौजूद नहीं थे जो गुरुवार को यहां पहुंचने वाले अंतिम खिलाड़ी थे। दोनों टीमें 22 महीनों के बाद एक दूसरे खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेल रही हैं। भारत ने वेस्टइंडीज को पिछली टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने उसे 3-0 से हराया था। साल 2014 के वर्ल्ड टी-20 में भारत को श्रीलंका ने मात दी थी।
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के लिए इस समय हर सीरीज कड़ी परीक्षा है। कप्तान लसिथ मलिंगा के नेतृत्व में भारत आई श्रीलंका ने टीम में अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को वापस बुलाया है। उसके पास निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा जैसे कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्वि्टर
टीमें इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋ षभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कसुन राजिता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें