फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गुमनाम खिलाड़ी ने बदला क्रिकेट का 142 साल पुराना इतिहास, टीम के थे आखिरी बल्लेबाज

Mon, 18 Mar 2019 07:32 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टिम मर्टघ
आयरलैंड के 11वें नंबर के बल्लेबाज टिम मर्टघ ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। टिम ऐसे पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने 11वें नंबर पर आकर एक टेस्ट की दोनों पारियों में 25 या इससे अधिक रन बनाए। बता दें कि ऐतिहासिक टेस्ट को अफगानिस्तान ने जीता, जो उसकी टेस्ट इतिहास में भी पहली जीत रही।
विज्ञापन

2 of 5
टिम मर्टघ
बहरहाल, आयरलैंड के मर्टघ ने पहली पारी में नाबाद 54 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 27 रन की पारी खेलकर 142 साल के क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। बता दें कि आयरलैंड और अफगानिस्तान दोनों ही अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Afghanistan cricket team
अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट पिछले साल भारत के खिलाफ खेला, जहां उसे 262 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं आयरलैंड ने पहला टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जहां 5 विकेट से वो पराजित हुआ।

4 of 5
afghanistan cricket team
पता हो कि आयरलैंड की पहली पारी 172 रन पर सिमटी थी, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने 314 रन बनाए। आयरलैंड की दूसरी पारी 288 रन पर सिमटी और अफगानिस्तान को 147 रन का विजयी लक्ष्य मिला, जिसने तीन विकेट खोकर अपने टेस्ट इतिहास की पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
afghanistan cricket team
अफगानिस्तान अपने दूसरे टेस्ट में ही जीत हासिल करने वाली दुनिया की तीसरी टीम है। इससे पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान ही अपने दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जिसे अपने पहले टेस्ट में जीत मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें