फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन विवादों ने IPL को बदनाम करने में नहीं छोड़ी कोई कसर, इतनी बार लगे कलंक

Wed, 04 Apr 2018 05:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
गुरुनाथ मयप्पन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का विवादों से पुराना नाता रहा है। स्पॉट फिक्सिंग के अलावा इसमें अब तक कई तरह के स्कैंडल्स भी सामने आ चुके हैं। पिछले एक दशक में आईपीएल का हर एक सीजन किसी ने किसी बड़े विवाद का शिकार रहा है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि विवादों की वजह से ही आईपीएल की लोकप्रियता और अधिक बढ़ी है।
विज्ञापन

2 of 9
आईपीएल
आईपीएल सीजन-9 में पानी की किल्लत की वजह से मचे बवाल को भला कौन भूल सकता है। पहले से सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में पानी की किल्लत को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईपीएल के 13 मैचों को राज्य से बाहर करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

3 of 9
श्रीसंत और हरभजन
आईपीएल के पहले सीजन में एस श्रीसंत और हरभजन के बीच हुई कहा-सुनी को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया हो। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तमाचा जड़ दिया था।

4 of 9
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स
आईपीएल के 11वें सीजन में दो साल बाद के बैन के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी हो रही है। साल 2013 में खिलाड़ियों द्वारा मैच फिक्स किए जाने के बाद इन दोनों टीमों को प्रतिबंधित कर दिया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हान को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन

5 of 9
शेन वॉर्न
साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने आरसीबी से मैच हारने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दीक्षित को सरेआम गालियां दी थीं। इसके बाद संजय ने शेन वॉर्न के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

6 of 9
गांगुली और शाहरुख
दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली को पहले तीन सीजन में केकेआर का कप्तान बनाया गया था। चौथे सीजन में इस खिलाड़ी को नीलामी में न खरीदकर केकेआर के मालिक शाहरुख खान को क्रिकेट फैंस के विरोध का सामना करना पड़ा था। कोलकाता की गलियों में शाहरुख खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

7 of 9
jadeja
चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवीेंद्र जडेजा को तीसरे आईपीएल में बैन कर दिया गया था। दरअसल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम में जाने के बाद इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस से दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की कोशिश की थी।

8 of 9
ललित मोदी
भारत में आईपीएल की नींव पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की अध्यक्षता में रखी गई थी। ललित मोदी का नाम बाद में मनी लॉन्ड्रिंग, मैच फिक्सिंग और बड़ी वित्तीय हेरा-फेरी में भी सामने आया था।
विज्ञापन

9 of 9
राहुल शर्मा
साल 2012 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के दो खिलाड़ी राहुल शर्मा और वेन पार्नेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों खिलाड़ियों को एक रेव पार्टी में धरा गया था। आईपीएल के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान ऐसी किसी भी जगह पर जाना गैर-कानूनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें