फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में अब तक खर्च हुए 6000 करोड़, जानिए किस देश के खिलाड़ियों ने कमाए सबसे अधिक रुपये

Sat, 20 Feb 2021 06:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल - फोटो : Amar Ujala
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भारतीय क्रिकेट की चर्चित टी-20 लीग है जो पूरी दुनिया में मशहूर है। इसमें भाग लेने के लिए दुनियाभर के क्रिकेटर उत्साहित रहते हैं और इसके लिए फ्रैंचाइजियों को अपने प्रदर्शन से आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। 18 फरवरी को एक बार फिर से आईपीएल के नए सत्र के लिए चेन्नई में छोटे स्तर पर नीलामी का आयोजन किया गया। 

लीग के 14वें सीजन में शामिल होने के लिए 298 खिलाड़ियों का नाम आगे बढ़ाया गया था जिसमें अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने 22 विदेशी समेत 57 खिलाड़ियों का चयन किया और अपने-अपने स्क्वॉड को पूरा किया। इस दौरान कुल 145 करोड़ और 30 लाख रुपये खर्च हुए। इसके साथ ही आईपीएल के 14 साल के इतिहास में 6000 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार हो गया। इनसाइड स्पोर्ट नाम की वेबसाईट के मुताबिक आईपीएल में 2008 से अब तक खिलाड़ियों पर 6,144 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसमें 789 खिलाड़ियों को लीग का कॉन्ट्रेक्ट भी मिला। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि किस देश के खिलाड़ियों ने आईपीएल से सबसे अधिक कमाई की है।   
विज्ञापन

2 of 11
रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटरों ने आईपीएल के अब तक के इतिहास में सबसे अधिक कमाई की है। वे कमाई करने के मामले में सबसे ऊपर हैं। 2008 से अब तक भारतीय खिलाड़ियों पर 3433 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं जो पूरे खर्च का 56.7 प्रतिशत है। 
विज्ञापन

3 of 11
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हर बार फ्रैंचाइजियों को आकर्षित करने में सफल रहते हैं। यही कारण है कि लीग के 14 साल के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। यहां अबतक 94 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजियों की तरफ से खरीदे जा चुके हैं और उन्होंने कुल 905.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

4 of 11
एबी डिविलियर्स - फोटो : PTI
आईपीएल के 14वें सीजन में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर राजस्थान की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए और उन्हें आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। वैसे मॉरिस के अलावा रबाडा, डीविलियर्स, डीकॉक जैसे कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं। यही कारण है कि सबसे अधिक कमाई करने वाले देशों के मामले में दक्षिण अफ्रीका तीसरे नंबर पर हैं। यहां से 56 खिलाड़ी अब तक आईपीएल का हिस्सा बन चुके हैं और 539 करोड़ की कमाई की है। 
विज्ञापन

5 of 11
क्रिस गेल - फोटो : PTI
आईपीएल में कैरेबियाई खिलाड़ियों का भी काफी बोलबाला रहता है। तेज गेंदबाजी और लंबे-लंबे शॉट खेलने में माहिर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने भी खूब कमाई की है। यही कारण कि वेस्टइंडीज की टीम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। यहां के 33 खिलाड़ियों ने अबतक 485.54 करोड़ कमाए हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
इंग्लैंड के खिलाड़ियों में भी फ्रैंचाइजियों ने कई बार दिलचस्पी दिखाई है। बेन स्टोक्स जैसे कई खिलाड़ी यहां से बड़ी रकम उठा चुके हैं। यहां के 33 खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बने हैं और कांट्रेक्ट से 285.96 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
Kane Williamson
न्यूजीलैंड के कई स्टार खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा हैं। केन विलियमसन हों या यहां के तेज गेंदबाज, वे हमेशा से फ्रैंचाइजियों की पसंद रहे हैं। इस बार की नीलामी में ऑलराउंडर काइल जेमीसन को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस टी-20 लीग में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की डिमांड भी खूब होती है। अब तक 31 कीवी प्लेयर्स पर सभी फ्रेंचाइजी ने 211.6 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

8 of 11
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका से लसिथ मलिंगा, संगकारा, जयवर्दने, मुरलीधरन जैसे दिग्गज आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। श्रीलंका के 27 खिलाड़ियों ने लीग से कुल 195.93 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

9 of 11
राशिद खान - फोटो : Social Media
अफगानिस्तान की टीम ने टी-20 क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। राशिद खान, मोहम्मद नबी जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ियो ने अफगानिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यही कारण है कि यहां के खिलाड़ी भी तेजी से इस लीग का हिस्सा बन रहे हैं। फिलहाल राशिद, नबी और मुजीब हैदराबाद का हिस्सा हैं। आईपीएल में अब तक अफगानिस्तान के चार खिलाड़ी ही हिस्सा ले पाए हैं और उन्होंने 58.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

10 of 11
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश से शाकिब, मुस्तफिजुर जैसे खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बने हैं। 14 वें सीजन में भी छह खिलाड़ी लीग का हिस्सा होंगें। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने अब तक 34.78 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
विज्ञापन

11 of 11
शोएब अख्तर
काफी लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन शुरुआती साल में 11 खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजियों का हिस्सा थे। उन्होंने लीग से 12.84 करोड़ रुपये की कमाई की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें