फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के 9 रत्न, इनके सामने बाकी सब फीके

Mon, 30 May 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आईपीएल का शोर खत्म हो चुका है। चलिए जानते हैं, इस आईपीएल सभी टीमों के वे 9 रत्‍न, जो पूरे टूर्नामेंट में छाए रहे। क्रम नंबर 9 से नंबर 1 की ओर है।
विज्ञापन

आईपीएल-9 के 9 रत्‍न, इनके सामने बाकी फीके

2 of 10
- फोटो : getty
गुजरात लायंस के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी नौरत्‍नों में से एक हैं। बल्लेबाजी के इस खेल में इस गेंदबाज ने खुद को साबित किया और कई मौकों पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। धवल 18 विकेटों के साथ टूर्नामेंट में चौ‌थे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
विज्ञापन

आईपीएल-9 के 9 रत्‍न, इनके सामने बाकी फीके

3 of 10
कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसैल का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। हालांकि बीच में इन्जुरी के चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ा। उन्होंने महज 12 मैच खेलकर 15 विकेट झटके। एक मैच में 20 रन देकर 4 विकेट झटककर वह इस सीजन आईपीएल के सातवें सफल गेंदबाज भी रहे। बल्लेबाजी में रसैल ने 8 इनिंग में 26.85 के औसत से 188 रन बनाए।

आईपीएल-9 के 9 रत्‍न, इनके सामने बाकी फीके

4 of 10
ड्वेन स्मिथ ने बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी भी कई मोर्चो पर अपनी टीम गुजरात लायंस की नैय्या पार लगाई। केकेआर के खिलाफ एक मैच में 8 रन देकर 4 विकेट झटककर वह इस आईपीएल दूसरे सफल गेंदबाज भी रहे। बल्लेबाजी में स्मिथ ने 29.45 के औसत से 3 अर्धशतक लगाकर 324 रन बनाए।
विज्ञापन

आईपीएल-9 के 9 रत्‍न, इनके सामने बाकी फीके

5 of 10
बेहतर प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली डेयरडेविल्स की विदाई दुखद रही, लेकिन टीम के कई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। इनमें से एक रहे टीम के ऑलराउंडर क्रिस मौरेस। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में इस क्रिकेटर ने अपनी काबलियत दिखाई। मौरेस ने 13 विकेट लिए और एक अर्धशतक की बदौलत महज 7 पारियों में 195 रन भी बनाए।
विज्ञापन

आईपीएल-9 के 9 रत्‍न, इनके सामने बाकी फीके

6 of 10
पर्पल कैप के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 23 विकेट लिए। पिछले दो मुकाबलों में डेथ ओवरों में भुवी की गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स विपक्षी टीम पर जीत हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

आईपीएल-9 के 9 रत्‍न, इनके सामने बाकी फीके

7 of 10
- फोटो : pti
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के घातक ऑलराउंडर शेन वॉटसन हालांकि फाइनल मुकाबले में टीम के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सके लेकिन टूर्नामेंट में ऑलओवर उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में 20 विकेट लेने के अलावा 179 रन भी बनाए।

आईपीएल-9 के 9 रत्‍न, इनके सामने बाकी फीके

8 of 10
- फोटो : pti
आरसीबी के कप्‍तान विराट कोहली के बाद एबी डीविलियर्स सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल-9 में सेंचुरी लगाई। इस टूर्नामेंट में कुल 37 छक्कों के साथ एक सेंचुरी और 6 हॉफ सेंचुरी की बदौलत एबी ने 687 रन बनाए। गुजरात लायंस के खिलाफ एक मैच में एबी ने 52 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए थे।

आईपीएल-9 के 9 रत्‍न, इनके सामने बाकी फीके

9 of 10
- फोटो : PTI
आईपीएल 2016 का खिताब फतह करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ‌डेविड वॉर्नर के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास रहा। अपने बल्ले के दम पर इन्होंने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। बाकी का काम इनके गेंदबाजों ने किया। 9 हॉफ सेंचुरी के साथ वॉर्नर ने टूर्नामेंट में 31 छक्के लगाए। वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 88 चौके लगाए।
विज्ञापन

आईपीएल-9 के 9 रत्‍न, इनके सामने बाकी फीके

10 of 10
- फोटो : pti
आईपीएल के सबसे अनमोल रत्‍न आरसीबी के विराट कोहली रहे। यह टूर्नामें उनके लिए बेहद लकी रहा (सिर्फ फाइनल मैच के रिजल्ट को छोड़कर)। कोहली ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 973 रन बनाए। इतने रनों के साथ वह टूर्नामेंट में ओरेंज कैप के विजेता  रहे। कोहली ने 38 छक्कों के साथ 4 सेंचुरी और 7 हॉफ सेंचुरी लगाई। कुल 16 मैचों में वह 4 दफेनॉटआउट रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें