शेन वॉर्न और सौरव गांगुली
साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली के बीच विवाद हो गया था। दरअसल, जब गांगुली का कैच ग्रीम स्मिथ ने पकड़ा तब गांगुली को लगा कि कैच नहीं हुआ है और उन्होंने अंपायर को रिव्यू लेने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने सौरव गांगुली के पक्ष में ही फैसला दिया, लेकिन कप्तान शेन वॉर्न इस बात से काफी नाराज हो गए, जिसके चलते शेन वॉर्न और गांगुली के बीच बहसबाजी हो गई थी। इस विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया, जबकि अंपायर प्रताप कुमार पर भी एक मैच का बैन लगाया गया।