फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के सबसे बड़े ऑटो शो में 23 इंटरनेशनल लॉन्च होंगे, 10 दिनों तक चलेगा शो

Thu, 29 Mar 2018 09:12 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Volkswagen Atlas Sport
न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो कार प्रेमियों के लिए एक से बढ़कर एक नई कार लेकर आया है, जो जल्द सड़कों पर दिखाई देना शुरू हो जाएंगी। न्यूयॉर्क के जैकब जेविट्स कन्वेंशन सेंटर में बुधवार से शो के प्रेस डे की शुरुआत हो गई। आम लोगों के लिए प्रवेश 30 मार्च से शुरू होगी।

दुनिया के बड़े और अमेरिका के सबसे बड़े ऑटो शो में शुमार इस इवेंट को प्रोडक्शन मॉडल्स के लिए जाना जाता है। यहां पर पेश की गई कारें जल्दी ही बाजार में आती हैं। प्रिव्यू के दौरान सभी कंपनियों का फोकस एसयूबी पर ही रहा।
विज्ञापन

2 of 5
Toyota RAV4
टोयोटा आरएवी

नई आरएवी एसयूवी को फ्लैक्सिबल टीएनजीए आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें 57 फीसदी सुधार किया गया है। नई एसयूवी में पैनोरोमिक सनरूफ, पावर्ड, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें, 800 वॉट वाले 11 स्पीकर्स, जेबीएल ऑडियो, मिरर के साथ रियर कैमरा डिस्प्ले भी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Jaguar F-Pace SVR
जगुआर एफ-पेस आरवीआर

जगुआर लैंड रोवर ने सबसे तेज और दमदार जगुआर एफ-पेस एसवीआर पेश की है। एसवीआर पुराने मॉडल के मुकाबले 44 फीसदी ज्यादा दमदार है। सिर्फ 4.3 सेकंड में यह एसयूवी 100 की स्पीड पर पहुंच जाती है।

4 of 5
Cadillac XT4
कैडिलेक 2019 एक्सटी 4

जनरल मोटर्स की नई स्मॉल क्रॉसओवर एसयूवी मौजूदा एक्सटी 5 के मुकाबले थोड़ी छोटी है। नई एसयूवी 2018 के आखिर तक मिलेगी। इसकी पिछली सीट में 39.5 इंच की जगह दी गई है। जो इस सेगमेंट की गाड़ियों में सबसे बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nissan Altima
निसान अल्टिमा 

कंपनी ने पूरी तरह रीडिजाइन्ड अल्टिमा पर से पर्दा उठा दिया है। इसमें आंशिल सेल्फ ड्राइविंग का विकल्प भी है। इस नई एसयूवी में 2.5 लीटर, 4 सिलेंडर इंजर दिया गया है। इससे फ्यूएल खर्च कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें