इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 के लिए 20 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली नीलामी में 351 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी, इनमें 122 विदेशी होंगे। 8 फ्रेंचाईजी टीमों ने अपनी अंतिम सूची सौंप दी है, जिन्हें वे खरीद सकते हैं। बता दें कि यह संख्या 799 से घटकर 351 हुई है।
विज्ञापन
तो क्या आईपीएल में नहीं नीलाम होगा टीम इंडिया का यह सितारा!
2 of 7
आईपीएल
- फोटो : BCCI
इन 122 विदेशी खिलड़ियों में 6 सहायक देशों के हैं, इनमें 5 अफगानिस्तान और 1 यूएई से है। इसके अलावा भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके 23 खिलाड़ी भी इसमें शामिल है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले 639 खिलाड़ियों की सूची में छंटनी करते हुए 229 नामों तक सीमित किया है।
विज्ञापन
तो क्या आईपीएल में नहीं नीलाम होगा टीम इंडिया का यह सितारा!
3 of 7
आईपीएल
10 वर्षीय अनुबंध के आधार पर इस वर्ष के टूर्नामेंट के बाद अगले वर्ष के लिए अधिकतर खिलाड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसमें निलंबित चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को फिर से खेलते हुए देखा जा सकता है।
तो क्या आईपीएल में नहीं नीलाम होगा टीम इंडिया का यह सितारा!
4 of 7
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ESPN
हालांकि, फाइनल सूची जारी होना बाकी है। अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्तनिकजई, मोहम्मद नबी और दौलत जाद्रान का नाम होगा। मोहम्मद शहजाद और राशिद खान ने खुद के लिए 50 लाख रूपये आधार मूल्य रखा है। यूएई के बल्लेबाज चिराग सूरी सहायक देश के अन्य खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
तो क्या आईपीएल में नहीं नीलाम होगा टीम इंडिया का यह सितारा!
5 of 7
इशांत शर्मा
इस आईपीएल में सर्वाधिक आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए है। इशांत शर्मा के अलावा 6 अन्य खिलाड़ियों का आधार मूल्य भी इतना ही है। इशांत के अलावा इस सूची में बेन स्टोक्स, मिचेल जॉनसन, पैट कमिन्स, एंजेलो मैथ्यूज जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
तो क्या आईपीएल में नहीं नीलाम होगा टीम इंडिया का यह सितारा!
6 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
वे अकेले ऐसे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिनका आधार मूल्य 30 लाख रूपये से अधिक है। कई भारतीय खिलाड़ी इस बार आईपीएल में खेलने के लिए लालायित हैं। चेतेश्वर पुजारा ने भी 30 लाख रूपये आधार मूल्य रखा है।
तो क्या आईपीएल में नहीं नीलाम होगा टीम इंडिया का यह सितारा!
7 of 7
सुदीप त्यागी
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने के अलावा वन-डे में भारतीय टीम का 4 वनडे नें हिस्सा रह चुके प्रतिनिधित्व करने वाले सुदीप त्यागी को इन 799 खिलाड़ियों में 24 अंतर्राष्ट्रीय भारतीय खिलाड़ियों की सूची से हटा दिया गया है।