फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL नीलामी: अफगान खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 4 करोड़ में बिके राशिद खान

Mon, 20 Feb 2017 05:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद नबी और राशिद खान
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ी हर दिन नई कहानी लिख रहे हैं। आईपीएल के दसवें सीजने के लिए बेंगलुरु में हुई नीलामी अफगानिस्तान के पांच खिलाड़ियों को जगह मिली थी। जिनमें से 2 खिलाड़ियों को आईपीएल टीमों ने अपनी टीम में जगह दी।
विज्ञापन

IPL नीलामी: अफगानी खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 4 करोड़ में बिके राशिद खान

2 of 5
मोहमम्द नबी
अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी आईपीएल में खरीदे जाने वाले पहले अफगान क्रिकेटर बने। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये था। अफगानी ऑफ स्पिनर को सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने उनके बेस प्राइज पर ही खरीद लिया। अन्य किसी टीम ने उन्हें खरीदे की इच्छा नहीं जताई। 
विज्ञापन

IPL नीलामी: अफगानी खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 4 करोड़ में बिके राशिद खान

3 of 5
राशिद खान
इसके बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज राशिद खान की बारी आई। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। लेकिन टीमों ने उनमें रुचि दिखाई। देखते ही देखते वह अपने बेस प्राइज से आठ गुना कीमत में खरीद लिया गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने नबी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।  अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। संभावना जताई जा रही था कि उन्हें आसानी से खरीददार मिल जाएगा लेकिन किसी भी टीम ने उनमें रुचि नहीं दिखाई। 

IPL नीलामी: अफगानी खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 4 करोड़ में बिके राशिद खान

4 of 5
मोहम्मद नबी
32 वर्षीय नबी ऑलराउंडर हैं। वह पाकिस्तान और  बांग्लादेश की क्रिकेट लीग में क्वेटा ग्लै़डिएटर्स और सिलहट रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में वह 52 मैचों में 23.30 की औसत और से 6.96 की इकोनामी से 56 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं  बल्लेबाजी करते हुए 52 मैचों में वह 17.60 की औसत और 130.37 के स्ट्राइकरेट से 704 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL नीलामी: अफगानी खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 4 करोड़ में बिके राशिद खान

5 of 5
राशिद खान
वहीं 18 वर्षीय अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाद राशिद खान 21 टी-20 मैचों में 16.06 की औसत और 6.14 की इकोनॉमी से 31 विकेट हासिल कर चुके हैं। जबकि 18 वनडे मैचों में वह 3.97 की इकॉनामी और 19.58 की औसत से 31 विकेट चटकाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें