आईपीएल सीजन-12 के लिए जयपुर में हो रही खिलाड़ियों की नीलामी में भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने एक बार फिर बड़ा हाथ मारा है। जयदेव उनादक को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
jaidev unadkat
बता दें कि पिछले सीजन में जयदेव उनादकट सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में राजस्थान इस बार जयदेव को कम दाम पर खरीदने में कामयाब हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
जयदेव उनाडकट
- फोटो : File
जयदेव के लिए सीएसके की टीम ने भी बोली लगाई। इसके अलावा जयदेव को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन, राजस्थान और चेन्नई के बीच होड़ सी मची, लेकिन बीच से ही चेन्नई होड़ से बाहर हो गई और अंत में राजस्थान ने बाजी मारी।
4 of 5
जयदेव उनाडकट
- फोटो : File
हालांकि पिछले सीजन में अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। साथ ही जयदेव उनाडकट भी फैंस को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे।