फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 Auction: उनादकट ने फिर की राजस्थान रॉयल्स की तिजोरी खाली, 8.40 करोड़ में बिके

Wed, 19 Dec 2018 09:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jayedev unadkat
आईपीएल सीजन-12 के लिए जयपुर में हो रही खिलाड़ियों की नीलामी में भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने एक बार फिर बड़ा हाथ मारा है। जयदेव उनादक को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन

2 of 5
jaidev unadkat
बता दें कि पिछले सीजन में जयदेव उनादकट सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में राजस्थान इस बार जयदेव को कम दाम पर खरीदने में कामयाब हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
जयदेव के लिए सीएसके की टीम ने भी बोली लगाई। इसके अलावा जयदेव को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन, राजस्थान और चेन्नई के बीच होड़ सी मची, लेकिन बीच से ही चेन्नई होड़ से बाहर हो गई और अंत में राजस्थान ने बाजी मारी।

4 of 5
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
हालांकि पिछले सीजन में अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली  राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। साथ ही जयदेव उनाडकट भी फैंस को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
राजस्थान रॉयल्स के अलावा जयदेव उनाडकट कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें