फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2019: कैरेबियाई खिलाड़ियों पर 'लक्ष्मी' मेहरबान, अब करोड़ों में खेलेंगे

Wed, 19 Dec 2018 09:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
west indies players
आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में शुरू हो चुकी है। नीलामी में जहां कई नामी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने दांव नहीं खेला, वहीं कैरेबियाई क्रिकेटरों पर जमकर पैसों की बारिश हुई।
विज्ञापन

2 of 6
carlos brathwaite
कैरेबियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट को दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रेथवेट का बेस प्राइज 70 लाख रुपये था।
विज्ञापन

3 of 6
कार्लोस ब्राथवेट
बता दें कि ब्रेथवेट वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2016 के टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में चैंपियन बनाया था। इससे पहले ब्रेथवेट आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।

4 of 6
Shimron Hetmyer
नीलामी की शुरुआत में पहले तीन खिलाड़ियों पर किसी ने दांव नहीं खेला। इसके बाद वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

5 of 6
hetmyer
बता दें कि इस नीलामी में हेटमायर का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था।  टीम इंडिया के हालिया दौरे पर हेटमायर ने ताबड़तोड़ रन बनाए थे। हेटमायर ने 50 से ज्यादा की औसत से वन-डे सीरीज में 259 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nicholas pooran
एक और कैरेबियाई ऑलराउंडर निकोलस पूरन को अपने साथ जोड़ने के लिए पंजाब पूरा जोर लगा दिया। पूरन की बेस प्राइस 75 लाख रुपए हैं और 4.20 करोड़ पर पंजाब ने निकोलस पूरन  को अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें