फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम-धड़ाके के साथ शुरू हुआ आईपीएल-9, देखिए तस्वीरें

Sat, 09 Apr 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
एक्‍टर
जगमगाती रोशनी, गूंजता संगीत और क्रिकेट व बॉलीवुड के सितारों की जगमगाहट के बीच आईपीएल-9 की शुक्रवार को ग्लैमरस शुरुआत हो गई। दो घंटे से ज्यादा समय तक चले ओपनिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड से कैटरीना कैफ, जैकलिन फर्नांडीज, रणबीर सिंह, यो-यो हनी सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन

आईपीएल का आगाज करने धरती पर उतरे सितारे

2 of 9
ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी अपने एलबम के चैंपियन- चैंपियन गीत पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

आईपीएल का आगाज करने धरती पर उतरे सितारे

3 of 9
जैक्‍लीन - फोटो : ipl
इस मौके आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों के अलावा अन्य क्षेत्रों के सेलेब्रेटी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्मी गीत मुझे यार न
मिले तो मर जांवां, पार्टी ऑन माइ माइंड और हो जा जरा मतलबी... पर प्रस्तुतियां दीं।

आईपीएल का आगाज करने धरती पर उतरे सितारे

4 of 9
कैटरीना
कैटरीना कैफ ने धूम मचा दे...गीत के अलावा बैंग-बैंग और फैंटम फिल्म के गानों पर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। 
विज्ञापन

आईपीएल का आगाज करने धरती पर उतरे सितारे

5 of 9
yoyo honey singh - फोटो : IPL
यो-योन हनी सिंह ने ये चांद सा रोशन चेहरा और अन्य गीत पेश किए।
विज्ञापन

आईपीएल का आगाज करने धरती पर उतरे सितारे

6 of 9
रणबीर - फोटो : IPL
वहीं बॉलीवुड अदाकार रणबीर सिंह ने अपने नृत्य और बाजीराव के अंदाज से खूब वाह-वाही लूटी।
 
विज्ञापन

आईपीएल का आगाज करने धरती पर उतरे सितारे

7 of 9
टीम के कप्‍तान - फोटो : IPL
रंगारंग कार्यक्रम के बीच आईपीएल स्टेज पर सबसे पहले आठों टीमों के कप्तानों को बुलाया गया। 

आईपीएल का आगाज करने धरती पर उतरे सितारे

8 of 9
क्र‌िकेटर सेल्‍फी लेते हुए - फोटो : IPL
सबसे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के जहीर खान मंच पर आए फिर सुरेश रैना (गुजरात लायंस), डेविड मिलर (किंग्स इलेवन पंजाब), गौतम गंभीर (केकेआर), एमएस धोनी (पुणे राइजिंग), विराट कोहली (आरसीबी), डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) और अंत में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा आए जिन्होंने आईपीएल ट्रॉफी को सबके सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

आईपीएल का आगाज करने धरती पर उतरे सितारे

9 of 9
स्‍टेेज
मंच का संचालन पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने किया। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने उम्मीद जताई कि आईपीएल-9 सीजन नई ऊंचाइयों को छूएगा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें