आईपीएल 2026 से पहले कई टीमों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी चोट या निजी कारणों से बाहर हैं या शुरुआती मैचों में अनुपलब्ध रहेंगे। इन गैरमौजूदगियों से टीमों का संतुलन और खासकर गेंदबाजी आक्रमण प्रभावित हो सकता है, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक बन गया है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम और हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप के कारण कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं या शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। आइये टीम-वाइज विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 8
हर्षित राणा-आकाश दीप-मथीशा पथिराना
- फोटो : ANI
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)
आकाश दीप: लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हर्षित राणा: घुटने की सर्जरी के बाद रिकवरी में हैं। पूरे या अधिकतर सीजन से बाहर रह सकते हैं।
मथीशा पथिराना: टी20 विश्व कप के दौरान लगी पिंडली की चोट के कारण अप्रैल के मध्य तक ही टीम से जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
पैट कमिंस-जैक एडवर्ड्स
- फोटो : ANI
सनराइजर्स हैदराबाद
पैट कमिंस: कमर की समस्या से जूझ रहे हैं। टूर्नामेंट के बीच में वापसी की उम्मीद है।
जैक एडवर्ड्स: पैर की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
4 of 8
सैम करन
- फोटो : ANI
राजस्थान रॉयल्स
सैम करन: ग्रोइन इंजरी के चलते पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए।
विज्ञापन
5 of 8
नाथन एलिस
- फोटो : IPL
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)
नाथन एलिस: पुरानी हैमस्ट्रिंग चोट फिर उभरने के कारण टूर्नामेंट से बाहर।
विज्ञापन
6 of 8
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
दिल्ली कैपिटल्स
मिचेल स्टार्क: फिलहाल टीम से नहीं जुड़े हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके वर्कलोड पर नजर रख रहा है, इसलिए बीच सीजन में जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
जोश हेजलवुड-लॉकी फर्ग्यूसन
- फोटो : ANI
पंजाब किंग्स
लॉकी फर्ग्यूसन: फिट हैं, लेकिन पारिवारिक कारणों (नवजात बच्चे के साथ समय बिताने) की वजह से शुरुआती मैच मिस करेंगे।
आरसीबी
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की वजह से शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।