फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब में शामिल होने को तैयार संजू सैमसन, विराट कोहली भी इतिहास रचने के करीब

Wed, 18 Mar 2026 06:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन और विराट कोहली के सामने बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका है। सैमसन जहां धोनी के 5000 रन वाले खास क्लब में शामिल होने के करीब हैं, वहीं कोहली 9000 रन पूरे कर इतिहास रच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली-संजू सैमसन - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम विराट कोहली और संजू सैमसन अपने-अपने करियर की बड़ी उपलब्धियों के बेहद करीब हैं। एक तरफ सैमसन जहां विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खास क्लब में शामिल होने की दहलीज पर खड़े हैं, वहीं कोहली लीग इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे अब तक कोई बल्लेबाज छू नहीं पाया है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध
विज्ञापन

2 of 5
धोनी और सैमसन - फोटो : PTI
धोनी के खास क्लब में एंट्री के करीब सैमसन
संजू सैमसन ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर खुद को बड़े मैचों का खिलाड़ी साबित किया। अब उनकी नजर आईपीएल 2026 में एक खास उपलब्धि पर है। आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 5000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। सैमसन इस क्लब में शामिल होने से महज 296 रन दूर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धोनी और सैमसन - फोटो : PTI
2013 से 2025 के बीच 177 मैचों में 4704 रन बना चुके सैमसन अगर अपना फॉर्म बरकरार रखते हैं, तो इस सीजन वह यह खास मुकाम हासिल कर सकते हैं। खास बात यह भी है कि इस बार वह धोनी की ही टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जिससे यह उपलब्धि और भी खास बन सकती है।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ANI
9000 रन के ऐतिहासिक आंकड़े के करीब कोहली
दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल इतिहास में नया अध्याय लिखने के करीब हैं। कोहली को 9000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 339 रनों की जरूरत है, और ऐसा करते ही वह लीग में यह आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : PTI
कोहली का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। पिछले तीन सीजन में उन्होंने लगातार 50 से ऊपर की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 2023, 2024 और 2025 में उन्होंने क्रमशः 639, 741 और 657 रन बनाए। 2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे कोहली के नाम पहले ही 8661 रन दर्ज हैं। वह आईपीएल में 8000 रन का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं और सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स के स्क्वॉड में देरी से क्यों जुड़ेंगे मार्को यानसेन, कोच पोंटिंग ने दे दी मंजूरी? जानिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें