आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट का खिताब जीते लंबा समय हो चला है। 2024 में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चूक गई थी। सनराइजर्स के पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं जो किसी भी पल मैच का रुख बदल सकते हैं। आइए जानते हैं टीम के बारे में सबकुछ।
पिछले कुछ सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद ने इतनी आक्रामक बल्लेबाजी की है कि उसके सामने हर स्कोर छोटा नजर आने लगा है। आईपीएल में कई बार 250+ रन बना चुकी सनराइजर्स की टीम इस बार आईपीएल में अपना खिताबी सूखा समाप्त करने उतरेगी। टीम के पास स्टार खिलाड़ियों का बड़ा पूल है, लेकिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति और कुछ खिलाड़ियों की फॉर्म ने उसके लिए चिंता बढ़ा दी है। सनराइजर्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ करेगी। आइए इससे पहले जानते हैं टीम की मजबूती और कमजोर कड़ी के बारे में...
विज्ञापन
2 of 5
अभिषेक शर्मा-ईशान किशन
- फोटो : ANI
हैदराबाद का शीर्षक्रम दमदार
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना अंतिम खिताब 2016 में आरसीबी को हराकर जीता था। यह टीम पहले मैच में ही चाहेगी कि जीत से आगाज किया जाए, ताकि अंक तालिका में शुरुआत से ही मजबूती मिले। हैदराबाद में युवा खिलाड़ियों की भरमार है। झारखंड को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में चैंपियन बनाने चाले ईशान किशन ने टी20 विश्व कप में 317 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। पैट कमिंस की जगह उन्हें शुरुआती मैचों की कमान मिली है। टीम का शीर्षक्रम विस्फोटक बल्लेबाजों से भरा है, जो विरोधी टीम के मन में अलग ही डर पैदा करता है।
विज्ञापन
3 of 5
ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
सनराइजर्स का मजबूत पक्ष
ओपनर अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बीते सत्रों में विस्फोटक पारियां खेलने की वजह से ही भारतीय टीम में जगह मिली।
वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कमाल कर रहे हैं। अभिषेक पावरप्ले में ही मैच का रुख बदलकर रख देते हैं।
इसके अलावा, ट्रेविस हेड और शुरुआती मैचों के लिए कप्तान बने ईशान किशन, दोनों ओपनिंग के साथ ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
ये तीनों खिलाड़ी जिस मैच में चल गए, उसी दिन स्कोर 200 के पार पहुंच सकता है।
बल्लेबाजी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन मध्यक्रम में मजबूती देते हैं।
वहीं, तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल के सफल गेंदबाजों में से एक हैं।
4 of 5
हेनरिक क्लासेन
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की कमजोरी
टीम की कमजोरी उसकी ताकत अभिषेक शर्मा ही बन सकते है, जिन्हें स्पिनरों को खेलने में बीते कुछ समय से खासी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं। कमिंस नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं और उनके नेतृत्व की क्षमता सभी देख चुके हैं। हैदराबाद को शुरुआती मैच में कमिंस की कमी खलेगी। वहीं, जैक एडवर्ड्स बाहर हो गए हैं। हेनरिक क्लासेन भी अच्छे रंग में नहीं हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। टीम में एक अच्छे स्पिनर की भी कमी है।