फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: करोड़ों का हुआ करार, पर मौजूदा सीजन में बुरी तरह फेल रहे ये पांच खिलाड़ी; तीन भारतीय लिस्ट में शामिल

Tue, 02 Jun 2026 04:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 का सीजन समाप्त हो चुका है। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा बल्लेबाज चमके तो वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिन्हें लेने या रिटेन करने के लिए उनकी टीमों ने खूब रुपये खर्च किए, लेकिन इनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2026 - फोटो : IANS
आईपीएल 2026 में कई युवा और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। हालांकि, कुछ नाम ऐसे भी रहे, जिन्हें खरीदने या टीम में बनाए रखने के लिए फ्रेंचाइजी ने करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में बेहद निराशाजनक रहा। इस लिस्ट में तीन भारतीय भी शामिल हैं जिसमें से दो टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे। आइए ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के नाम आपको बताते हैं..
विज्ञापन

2 of 6
कैमरन ग्रीन - फोटो : IANS
कैमरन ग्रीन: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कैमरन ग्रीन को खरीदने के लिए नीलामी में 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, ग्रीन ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। बल्लेबाजी में वह 14 मुकाबलों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 322 रन ही बना सके और पूरे सीजन में उनके बल्ले से महज दो अर्धशतक निकले। शुरुआती मुकाबलों में ग्रीन चोट से उबर रहे थे जिस कारण उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और बाद में भी वह गेंद से कोई खास असर नहीं डाल सके।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
ऋषभ पंत: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत जिन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, उनका प्रदर्शन भी आईपीएल 2026 में भी निराशाजनक रहा। पंत ने 14 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 312 रन बनाए। पंत पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके। बल्ले से पंत की नाकामी एलएसजी को इस सीजन भी काफी भारी पड़ी। इसका असर पंत पर भी पड़ा और उन्होंने लखनऊ का सफर समाप्त होते ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, जिसे लखनऊ टीम प्रबंधन ने स्वीकार भी कर लिया था। 

4 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IANS
सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने के लिए 16.35 करोड़ रुपये खर्च किए थे। आईपीएल 2026 से ठीक पहले सूर्यकुमार की कप्तानी में ही भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब बचाया था। हालांकि, सूर्यकुमार इस सीजन रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए। सूर्यकुमार 13 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 270 रन ही बना सके। उन्होंने इस सीजन दो अर्धशतक लगाए। सूर्यकुमार का बल्ले से फेल होना मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह रहा।
विज्ञापन

5 of 6
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
निकोलस पूरन: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, पूरन इस सीजन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उन्होंने 14 मुकाबलों में 127 के मामूली स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 234 रन बनाए। पूरन बहुत मुश्किल इस सीजन में महज एक ही अर्धशतक लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस के कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हार्दिक पांड्या के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा। 10 मुकाबलों में हार्दिक 138 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 206 रन ही बना सके और उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं आया। वहीं, गेंदबाजी में वह सिर्फ चार विकेट ही निकाल सके। हार्दिक इस दौरान चोट के कारण कुछ मैच से बाहर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें