आईपीएल में हर सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता है। 2008 से 2025 तक इन दोनों अवॉर्ड्स को कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने नाम किया, जो लीग के शानदार और रोमांचक इतिहास को दर्शाता है। आइये जानते हैं...
आईपीएल के इतिहास में जहां बल्लेबाजों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं गेंदबाजों ने भी मैच का रुख पलटते हुए अपनी अहम छाप छोड़ी है। हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। साल 2008 में शॉन मार्श और सोहेल तनवीर से शुरू हुआ यह सफर 2025 तक कई दिग्गज खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का गवाह बना है। इन दोनों अवॉर्ड्स की सूची न सिर्फ खिलाड़ियों की निरंतरता और प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि आईपीएल के रोमांचक और प्रतिस्पर्धी इतिहास को भी बयां करती है।
विज्ञापन
2 of 7
मलिंगा-तनवीर-प्रज्ञान
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में 2008 से 2025 तक पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज
आईपीएल 2008: आईपीएल के पहले सीजन में पर्पल कैप को जीतने वाले गेंदबाज सोहेल तनवीर रहे थे। तनवीर ने आईपीएल 2008 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 22 विकेट निकाले थे। तनवीर के शानदार प्रदर्शन के बूते राजस्थान रॉयल्स की टीम इस साल हर किसी को चौंकाते हुए चैंपियन बनी थी।
आईपीएल 2009: आईपीएल 2009 में भारतीय तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह ने पर्पल कैप को अपने नाम किया था। डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए आरपी सिंह ने 16 मुकाबलों में कुल 23 विकेट निकाले थे। आरपी के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते डेक्कन चार्जर्स की टीम खिताब को अपने नाम करने में सफल रही थी।
आईपीएल 2010: डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए, आईपीएल 2010 में प्रज्ञान ओझा पर्पल कैप को जीतने वाले गेंदबाज रहे थे। प्राज्ञन ने इस सीजन बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए थे और उन्होंने 16 मुकाबलों में 21 विकेट निकाले थे।
आईपीएल 2011: आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए लसिथ मलिंगा का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। मलिंगा ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था और उन्होंने 16 मुकाबलों में 28 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
3 of 7
मोर्कल-भुवनेश्वर-मोहित
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2012: दिल्ली डेयरडेविल्स की जर्सी में मोर्ने मोर्कल का प्रदर्शन शानदार रहा था। मोर्कल ने इस सीजन बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 25 विकेट चटकाए थे और पर्पल कैप को अपने नाम किया था।
आईपीएल 2013: चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल 2013 में पर्पल कैप पर कब्जा जमाया था। ब्रावो ने इस साल बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 32 विकेट निकाले थे। ब्रावो के दमदार प्रदर्शन के बूते चेन्नई की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
आईपीएल 2014: आईपीएल 2014 में मोहित शर्मा की गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए थे। मोहित ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23 विकेट चटकाए थे। मोहित के शानदार प्रदर्शन के बूते चेन्नई ने दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया था।
आईपीएल 2015: आईपीएल 2015 में ड्वेन ब्रावो दूसरी बार पर्पल कैप को जीतने में सफल रहे थे। ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए इस सीजन 26 विकेट निकाले थे। ब्रावो के प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।
आईपीएल 2016: सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2016 में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। भुवनेश्वर ने इस सीजन लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 23 विकेट अपने नाम किए थे।
आईपीएल 2017: आईपीएल 2017 में भी भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप को जीतने में सफल रहे थे। भुवनेश्वर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट निकाले थे। भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के चलते सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर तक पहुंचने में सफल रही थी।
4 of 7
रबाडा-हर्षल-चहल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2018: किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए एंड्रयू टाय ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीता था। आईपीएल 2018 में टाय ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 14 मुकाबलों में कुल 24 विकेट अपने नाम किए थे।
आईपीएल 2019: आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए इमरान ताहिर पर्पल कैप को जीतने में सफल रहे थे। ताहिर ने इस सीजन बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट चटकाए थे।
आईपीएल 2020: दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2020 में पर्पल कैप को अपने नाम किया था। रबाडा ने 17 मुकाबलों में 30 विकेट निकाले थे, जिसके चलते दिल्ली की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में टीम को मुंबई के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
आईपीएल 2021: आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए हर्षल पटेल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। हर्षल ने इस सीजन कुल 32 विकेट निकाले थे और पर्पल कैप को अपने नाम किया था।
आईपीएल 2022: आईपीएल 2022 में युजवेंद्र चहल बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए थे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए चहल ने कुल 27 बल्लेबाजों को अपने स्पिन जाल में फंसाया था और पर्पल कैप जीती थी।
आईपीएल 2023: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए आईपीएल 2023 यादगार रहा था। गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए शमी ने कुल 28 विकेट निकाले थे और पर्पल कैप पर कब्जा जमाया था।
आईपीएल 2024: आईपीएल 2024 में हर्षल पटेल दूसरी बार पर्पल कैप को जीतने में सफल रहे थे। हर्षल ने पूरे सीजन बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट चटकाए थे। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही थी।
आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस की जर्सी में आईपीएल 2025 में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कृष्णा ने पिछले सीजन बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 मुकाबलों में 25 विकेट झटके थे। प्रसिद्ध की शानदार गेंदबाजी के बूते गुजरात की टीम एलिमिनेटर तक पहुंचने में सफल रही थी।
विज्ञापन
5 of 7
गेल-सचिन-हेडन
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में 2008 से 2025 तक ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज
शॉन मार्श: आईपीएल के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए शॉन मार्श का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। मार्श ने 11 मुकाबलों में 139 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 616 रन बनाए थे और वह ऑरेंज कैप को जीतने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।
मैथ्यू हेडन: साल 2009 में मैथ्यू हेडन ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। हेडन ने इस सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 144 के स्ट्राइक रेट से 12 मुकाबलों में 572 रन बनाए थे।
सचिन तेंदुलकर: मुंबई इंडियंस की जर्सी में साल 2009 में सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन बल्ले से लाजवाब रहा था। सचिन ने 15 मुकाबलों में 47 की औसत और 132 के स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप जीती थी।
क्रिस गेल: साल 2011 में क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। गेल ने 12 मुकाबलों में 183 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 608 रन बनाए थे। गेल के दमदार प्रदर्शन के बूते आरसीबी इस सीजन फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। खिताबी मुकाबले में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
क्रिस गेल: क्रिस गेल ने लगातार दूसरे साल ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए गेल ने साल 2012 में 15 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे। गेल लगातार दो सीजन ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।
विज्ञापन
6 of 7
उथप्पा-कोहली-विलियमसन
- फोटो : IPL/BCCI
माइकल हसी: आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए माइकल हसी ने ऑरेंज कैप जीती थी। हसी ने 17 मुकाबलों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 733 रन बनाए थे। हसी के शानदार प्रदर्शन के चलते चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
रॉबिन उथप्पा: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2014 में रॉबिन उथप्पा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 660 रन बनाए थे। उथप्पा अपने दमदार प्रदर्शन के बूते ऑरेंज कैप को जीतने में सफल रहे थे।
डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन आईपीएल 2015 में शानदार रहा था। वॉर्नर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन 14 मुकाबलों में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 562 बनाए थे।
विराट कोहली: आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ने रनों का अंबार लगा दिया था। कोहली ने इस सीजन 973 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक शामिल रहे थे। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का विराट का यह रिकॉर्ड आजतक कायम है।
डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2017 में ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। वॉर्नर ने इस साल बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 14 मुकाबलों में 141 के स्ट्राइक रेट से 641 रन बनाए थे।
केन विलियमसन: आईपीएल 2018 में केन विलियमसन ने ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए केन विलियमसन ने 17 मुकाबलों में 142 के स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए थे।
डेविड वॉर्नर: आईपीएल 2019 में डेविड वॉर्नर तीसरी बार ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे। वॉर्नर ने 12 मुकाबलों में 143 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 692 रन बनाए थे।
केएल राहुल: किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए केएल राहुल ने दमदार प्रदर्शन किया था। राहुल ने इस सीजन 670 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।
ऋतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। ऋतुराज ने 16 मुकाबलों में 136 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती।
जोस बटलर: राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता था। बटलर ने इस सीजन खेले 17 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 863 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था।
शुभमन गिल: आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए गिल ने इस साल 17 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे। आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले गिल दूसरे बल्लेबाज हैं।
विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 15 मुकाबलों में कुल 741 रन बनाए थे। 154 के स्ट्राइक रेट और 61 की औसत से खेलते हुए विराट ने इस सीजन एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे।
साई सुदर्शन: आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन दमदार रहा था। सुदर्शन ने गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए 15 मुकाबलों में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 759 रन बनाए थे। सुदर्शन ने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे।