फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: कौन सी टीम सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची? टॉप तीन में शामिल आरसीबी के नाम है ये अनचाहा रिकॉर्ड

Mon, 05 May 2025 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष पांच में एक आरसीबी ही है, जिसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड है। शीर्ष पांच टीमों में आरसीबी ही एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल - फोटो : ANI/IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। 54 मैच खेले जा चुके हैं और अब तक सिर्फ दो टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। आठ टीमें अब भी अंतिम-चार में पहुंचने की दौड़ में हैं। अब तक सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है, लेकिन यह टीम इस साल सबसे आखिरी 10वें स्थान पर है।

वहीं, दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है। तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद और पांचवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है। हालांकि, शीर्ष पांच में एक आरसीबी ही है, जिसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड है। शीर्ष पांच टीमों में आरसीबी ही एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। आइए जानते हैं...

IPL 2025: अपने पहले ही सीजन में चमके ये आठ खिलाड़ी, इनमें से दो की उम्र 18 से कम, दो ने शतक लगाकर मचाया तहलका
विज्ञापन

2 of 8
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : ANI
1. चेन्नई सुपर किंग्स
सीएसके की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में 12 बार पहुंच चुकी है। इनमें से पांच बार टीम ने खिताब भी अपने नाम किया है। टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीत चुकी है। सभी खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आए हैं। सीएसके के नाम प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। उसने प्लेऑफ में 26 मैच खेले हैं और 17 में जीत हासिल की है। नौ मैचों में टीम को हार मिली है। 
विज्ञापन

3 of 8
रोहित और पोलार्ड - फोटो : ANI
2. मुंबई इंडियंस
मुंबई इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह टीम 10 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और इसमें से खिताब पांच बार जीत चुकी है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था और यह सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए थे। हालांकि, इस बार भी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल संभावना है। मुंबई ने प्लेऑफ में चेन्नई के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। इस टीम ने प्लेऑफ में 20 मैच खेले हैं और 13 में जीत हासिल की है। सात में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

4 of 8
आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। यह टीम अभी तक नौ बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी है। टीम के इस बार भी प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल संभावना है। क्या इस बार यह टीम जीत का सूखा खत्म कर पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा। पिछले सीजन आरसीबी को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। आरसीबी का प्लेऑफ में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम अंतिम चार में 15 मैच खेल चुकी है और इसमें से सिर्फ पांच मैच जीते हैं। 10 मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है।

IPL Playoffs 2025: अब भी पांच टीमें पा सकती हैं 18 अंक, प्लेऑफ में किसी का स्थान अभी पक्का नहीं, देखें समीकरण
विज्ञापन

5 of 8
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
4. सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की टीम अब तक प्लेऑफ में नौ बार पहुंच चुकी है और इनमें से दो बार खिताब जीती है। सनराइजर्स से पहले डेक्कन चार्जर्स की फ्रेंचाइजी एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में 2009 में खिताब अपने नाम किया था। सनराइजर्स की टीम 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खिताब जीती थी। पिछली बार टीम पैट कमिंस की कप्तानी में फाइनल में तो पहुंची लेकिन उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने हरा दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में 14 मैच खेले हैं और छह मैच जीते हैं। आठ मैचों में एसआरएच को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार सनराइजर्स की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम है।
विज्ञापन

6 of 8
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
5. कोलकाता नाइट राइडर्स
केकेआर की टीम प्लेऑफ में आठ बार पहुंची है। इसमें से तीन बार 2012, 2014 और 2024 में टीम खिताब जीतने में कामयाब रही है। दो खिताब गंभीर की कप्तानी में और एक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने अपने नाम किए हैं। हालांकि, केकेआर का  प्लेऑफ में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। 15 मैचों में टीम 10 मैच जीत चुकी है। पांच में केकेआर को हार मिली है। हालांकि, इस बार टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार क्वालिफाई करने वाली टीमें

टीम

कितनी बार
क्वालिफाई किया

खिताब जीते

पिछली बार
कब खिताब जीता

चेन्नई सुपर किंग्स

12

5

2023

मुंबई इंडियंस

10

5

2020

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

9

0

-

सनराइजर्स हैदराबाद

9

2

2016

कोलकाता नाइट राइडर्स

8

2

2024

दिल्ली कैपिटल्स

6

0

-

राजस्थान रॉयल्स

5

1

2008

पंजाब किंग्स

2

0

-

गुजरात टाइटंस

2

1

2022

लखनऊ सुपर जाएंट्स

2

0

-

विज्ञापन

8 of 8
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

टीम मैच खेले जीते हारे
चेन्नई सुपर किंग्स 26 17 9
मुंबई इंडियंस 20 13 7
कोलकाता नाइट राइडर्स 15 10 5
सनराइजर्स हैदराबाद 14 6 8
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 5 10


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें