फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 27 करोड़ के ऋषभ पंत इस सीजन सिर्फ एक बार पार कर सके 27 रन का आंकड़ा, 11 पारियों में बनाए महज 135 रन

Tue, 20 May 2025 12:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत ने इस सीजन में अब तक 11 पारियों में 12.27 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में एसआरच ने लखनऊ को छह विकेट से हरा दिया। एक बार फिर एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत फ्लॉप रहे। इस सीजन लखनऊ की टीम के खराब प्रदर्शन की एक वजह पंत की खराब बल्लेबाजी भी रही है। पंत को लखनऊ ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वह अब तक सिर्फ एक बार 27 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। बाकी मैचों में वह 25 रन से ऊपर नहीं बना पाए हैं। लखनऊ की टीम सोमवार को प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है।
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
इस सीजन पंत का प्रदर्शन
पंत ने इस सीजन में अब तक 11 पारियों में 12.27 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। बाकी की 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 21 रन रहा है। पंत इस सीजन अपने शॉट्स में 59.3 प्रतिशत कंट्रोल में दिखे हैं। उन्होंने इस सीजन- 0, 15, 2, 2, 21, 63, 3, 0, 4, 18 और 7 रन की पारियां खेली हैं। उनके पहले आईपीएल सीजन यानी 2016 को छोड़ दिया जाए तो पंत ने कभी किसी सीजन में 300 से कम रन नहीं बनाए हैं। यह सिर्फ उनका दूसरा सीजन है जब उन्होंने 200 से कम रन बनाए हैं। 2016 में पंत ने 10 मैचों में 198 रन बनाए थे। इनमें एक अर्धशतक शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
पंत का आईपीएल करियर
पंत ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 123 मैचों में 32.88 की औसत और 146.11 के स्ट्राइक रेट से 3419 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और 19 अर्धशतक शामिल है। पंत इस सीजन के लिए मेगा नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सामने आए थे। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन खुद उनका प्रदर्शन खराब रहा है। इसी वजह से उनकी टीम को भी भुगतना पड़ा है। यह देखने वाली बात होगी कि लखनऊ फ्रेंचाइजी संजीव गोयनका की प्रतिक्रिया कैसी होगी, क्योंकि पंत से पहले लखनऊ के कप्तान रहे केएल राहुल की खराब बल्लेबाजी के बाद गोयनका ने बीच मैदान उनको फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
पंत ने किस सीजन कितने रन बनाए
पंत ने साल 2017 में 14 मैचों में 366 रन, 2018 में 14 मैचों में 684 रन, 2019 में 16 मैचों में 488 रन, 2020 में 14 मैचों में 343 रन, 2021 में 16 मैचों में 419 रन, 2022 में 14 मैचों में 340 रन और 2024 में 13 मैचों में 446 रन बनाए थे। नाबाद 128 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है जो उन्होंने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए थे। पंत ने पिछले साल कार दुर्घटना के बाद वापसी की थी और तीन अर्धशतक जमाए थे, लेकिन इस साल उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लखनऊ की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन बीच में पटरी से उतर गई। टीम ने अब तक 12 मैचो में से पांच मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सात में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें