आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर समेट दिया। फिर सॉल्ट ने विराट कोहली (12) के साथ पहले विकेट के लिए 20 गेंद में 30 रन और मयंक अग्रवाल (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंद में 54 रन जोड़कर आरसीबी को 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत दिलाई।
आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटाया। टीम 2011, 2015 और 2016 के बाद चौथी बार फाइनल में पहुंची है। हालांकि, आरसीबी को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है और विराट कोहली इस साल आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर सकते हैं। पंजाब के खिलाफ आरसीबी की टीम ने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। सबसे तेज चेज से लेकर फिल सॉल्ट के सबसे तेज फिफ्टी तक, आइए जानते हैं इस मैच में बेंगलुरु की टीम ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बनाए...
विज्ञापन
2 of 10
आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
1. इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट
आईपीएल 2025 में बेंगलुरु की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। आरसीबी ने इस सत्र में कुल मिलाकर पावरप्ले में 26 विकेट चटकाए हैं। इनमें से चार विकेट गुरुवार को पंजाब के खिलाफ आए। आरसीबी के बाद इस लिस्ट में मुंबई की टीम है, जिसने इस सीजन में शुरुआती छह ओवर में 23 विकेट चटकाए हैं।
IPL 2025 में पावरप्ले (ओवर 1 से 6) के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम
टीम
विकेट
(पावरप्ले में अब तक)
आरसीबी (RCB)
26
एमआई (MI)
23
केकेआर (KKR)
20
डीसी (DC)
20
विज्ञापन
3 of 10
भुवनेश्वर कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
2. भुवी 200 विकेट से चार शिकार दूर
पंजाब के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने दो ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, तेज गेंदबाजों में भुवी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 196 विकेट हैं। भुवनेश्वर से आगे सिर्फ स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 219 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर 192 विकेट के साथ सुनील नरेन हैं।
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज
विकेट
युजवेंद्र चहल
219
भुवनेश्वर कुमार
196
सुनील नरेन
192
पीयूष चावला
192
रविचंद्रन अश्विन
187
4 of 10
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
3. पंजाब को दूसरे सबसे कम प्लेऑफ स्कोर पर रोका
आरसीबी की टीम ने पंजाब को 14.1 ओवर में 101 रन पर समेट दिया। यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का दूसरे सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2008 में दिल्ली की टीम राजस्थान के खिलाफ अंतिम चार के मुकाबले में 87 रन पर सिमट गई थी। हालांकि, तब प्लेऑफ नहीं, सेमीफाइनल खेला जाता था। प्लेऑफ की शुरुआत 2011 से हुई थी और उस हिसाब से यह प्लेऑफ का सबसे छोटा स्कोर है।
IPL प्लेऑफ (अंतिम-4 मैच) में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें
स्कोर
टीम
खिलाफ
साल
87
दिल्ली कैपिटल्स
राजस्थान रॉयल्स
2008
101
पंजाब किंग्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2025
101
लखनऊ सुपर जायंट्स
मुंबई इंडियंस
2023
104
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
2010
107
कोलकाता नाइट राइडर्स
मुंबई इंडियंस
2017
109
राजस्थान रॉयल्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2015
विज्ञापन
5 of 10
सुयश शर्मा
- फोटो : PTI
4. कुंबले-वॉटसन के क्लब में शामिल हुए सुयश
आरसीबी के लिए लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने 17 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह और मुशीर खान को आउट किया। 17 रन देकर तीन विकेट प्लेऑफ या अंतिम चार के मैच में आरसीबी के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है। इससे पहले 2009 में फाइनल में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आरसीबी के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने 16 रन देकर चार विकेट झटके थे। वहीं, 2016 के क्वालिफायर-1 में गुजरात लायंस के खिलाफ आरसीबी के शेन वॉटसन ने 29 रन देकर चार विकेट झटके थे। सुयश इसके बाद लिस्ट में हैं। सुयश के अलावा यश दयाल को दो विकेट और हेजलवुड को तीन विकेट मिले। रोमारियो शेफर्ड ने एक विकेट लिया।
IPL प्लेऑफ/अंतिम-4 के मुकाबलों में RCB की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
गेंदबाज
गेंदबाजी
आंकड़े
खिलाफ
साल
अनिल कुंबले
16/4
डेक्कन चार्जर्स
2009
शेन वॉटसन
29/4
गुजरात लायंस
2016
सुयश शर्मा
17/3
पंजाब किंग्स
2025
विज्ञापन
6 of 10
स्टोइनिस बोल्ड हुए
- फोटो : IPL/BCCI
5. पंजाब सबसे कम ओवर खेल सकी (सभी 10 विकेट गंवाए)
आईपीएल प्लेऑफ या अंतिम चार के मुकाबले में सबसे कम ओवर बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड अब पंजाब की टीम के नाम है। उसने मात्र 14.1 ओवर बल्लेबाजी की और ऑलआउट हो गई। इससे पहले 2008 में सेमीफाइनल में राजस्थान की टीम के खिलाफ दिल्ली 16.1 ओवर बल्लेबाजी कर सकी थी और पूरी टीम सिमट गई थी।
IPL प्लेऑफ में किसी टीम द्वारा खेले गए सबसे कम ओवर (जब सभी 10 विकेट गिरे)
ओवर (खेले)
टीम
खिलाफ
साल
14.1
पंजाब किंग्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2025
16.1
दिल्ली कैपिटल्स
राजस्थान रॉयल्स
2008
16.3
लखनऊ सुपर जाएंट्स
मुंबई इंडियंस
2023
16.5
दिल्ली कैपिटल्स
चेन्नई सुपर किंग्स
2012
विज्ञापन
7 of 10
आरसीबी ने पंजाब को हराया
- फोटो : IPL/BCCI
6. एक सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा जीत
आरसीबी ने इस सीजन अब तक 10 मैच जीत लिए हैं। टीम अगर एक और मैच जीतती है तो एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ देगी। साल 2011 में भी बेंगलुरु ने पूरे सीजन को मिलाकर 10 मैच जीते थे। आरसीबी ने उस रिकॉर्ड की बराबरी की। अब टीम के पास फाइनल जीतने का मौका है। ऐसा हुआ तो आरसीबी नया रिकॉर्ड बना देगी।
RCB द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा जीत
मैच जीते
साल
10*
2025
10
2011
9
2009
9
2013
9
2016
9
2021
9
2022
नोट: 2025 में 10 जीतों के आगे लगे * का मतलब है कि
सीजन अभी जारी है और टीम एक और जीत हासिल कर
सकती है।
8 of 10
फिल सॉल्ट
- फोटो : IPL/BCCI
7. सॉल्ट के नाम आरसीबी के लिए सबसे तेज 50
आईपीएल प्लेऑफ में अब आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड फिल सॉल्ट के नाम है। सॉल्ट ने 27 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली। उन्होंने गुरुवार को पंजाब के खिलाफ 23 गेंद में अर्धशतक लगाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने 2016 फाइनल में सनराइजर्स के खिलाफ 25 गेंद में और 2011 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर दो में 27 गेंद में अर्धशतक लगाया था।
आरसीबी के लिए प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक
बल्लेबाज
गेंदें
खिलाफ
स्थान
साल
फिल सॉल्ट
23
पंजाब किंग्स
मुल्लांपुर
2025
क्रिस गेल
25
सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद
2016
क्रिस गेल
27
मुंबई इंडियंस
चेन्नई
2011
रजत पाटीदार
28
लखनऊ सुपर जाएंट्स
कोलकाता
2022
9 of 10
कोहली और सॉल्ट
- फोटो : ANI/PTI
8. प्लेऑफ में सबसे तेज लक्ष्य का पीछा
आरसीबी ने 102 रनों का लक्ष्य 60 गेंदों शेष रहते हासिल किया। यह आईपीएल प्लेऑफ में गेंदों के लिहाज से सबसे तेजी से हासिल किया गया लक्ष्य है। इससे पहले 2024 में सनराइजर्स के खिलाफ फाइनल में कोलकाता ने 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था। तब 57 गेंद शेष थे। आरसीबी ने कोलकाता को पीछे छोड़ा।
आईपीएल प्लेऑफ मैचों में सबसे तेज रन चेज (शेष गेंदों के आधार पर)
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट के अर्धशतक से गुरुवार को पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर तीन जून को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। पंजाब किंग्स हारने के बावजूद फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जो दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी।
आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर समेट दिया। फिर सॉल्ट ने विराट कोहली (12) के साथ पहले विकेट के लिए 20 गेंद में 30 रन और मयंक अग्रवाल (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंद में 54 रन जोड़कर आरसीबी को 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत दिलाई।