फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Final 2025: सॉल्ट-कोहली की साझेदारी से लेकर हेजलवुड की गेंदबाजी तक, इस सीजन आरसीबी के दबदबे की छह वजह

Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार आरसीबी की टीम अलग तेवर में नजर आ रही थी और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी। हुआ भी कुछ ऐसा ही और आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आइए जानते हैं आरसीबी के इस सीजन दबदबे की क्या वजह रही...
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2025 - फोटो : अमर उजाला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 18 सीजन का इंतजार खत्म करते हुए अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया है। आरसीबी का इस सीजन प्रदर्शन काफी शानदार रहा और उसने फाइनल में भी इस प्रदर्शन को जारी रखते हुए खिताबी सूखा समाप्त किया। आरसीबी ने ग्रुप चरण में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। आरसीबी के पास फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके थे, लेकिन उसने क्वालिफायर-1 में पंजाब को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया था। अब उसने खिताबी मैच में भी पंजाब को छह रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 

पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची थी। पंजाब की तरह ही आरसीबी ने भी अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता था। ऐसे में यह तय था कि आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलेगा। आरसीबी की टीम इससे पहले तीन बार फाइनल में पहुंची, लेकिन तीनों बार उसे हार मिली है। हालांकि, इस बार आरसीबी की टीम अलग तेवर में नजर आ रही थी और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी। हुआ भी कुछ ऐसा ही और आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आइए जानते हैं आरसीबी के इस सीजन दबदबे की क्या वजह रही...
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : ANI
किंग कोहली की शानदार फॉर्म
आरसीबी के लिए विराट कोहली की फॉर्म इस सीजन काफी मददगार रही। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को मिली खिताबी जीत के बाद आरसीबी से जुड़े थे और उन्होंने इस सीजन भी अपना दम दिखाया। कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं और टीम की तरह उन्हें भी अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश है। कोहली इस सीजन 15 मैचों में 657 रन बनाए जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल थे और इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
सॉल्ट और कोहली - फोटो : IPL/BCCI
सॉल्ट-कोहली की साझेदारी
आरसीबी की सफलता के पीछे फिल सॉल्ट और कोहली की सलामी जोड़ी भी बड़ी वजह रही है। फॉफ डुप्लेसिस के टीम से जाने के बाद इस सीजन आरसीबी को नई ओपनिंग जोड़ी मिली। सॉल्ट और कोहली की जोड़ी हिट भी रही और उसने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। सॉल्ट और कोहली की जोड़ी ने मिलकर इस सीजन 600 से अधिक रन बनाए। ये दोनों बल्लेबाज जब साथ में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आरसीबी का रन रेट 10.29 का रहा। हालांकि, फाइनल मैच में ये जोड़ी कमाल नहीं दिखा सकी। 

4 of 7
जोश हेजलवुड - फोटो : IPL/BCCI
हेजलवुड ने गेंदबाजी को दी धार
आरसीबी के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दी। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में 18 रन देकर तीन विकेट चटके थे। पंजाब के खिलाफ इस सीजन उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ सात विकेट लिए। ओवरऑल हेजलवुड ने इस सीजन अब तक 22 विकेट लिए और वह पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। फाइनल मैच में क्रुणाल पांड्या ने भी शानदार स्पैल किया जिससे आरसीबी लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही। 
विज्ञापन

5 of 7
रजत पाटीदार - फोटो : PTI
पाटीदार की कप्तानी ने किया प्रभावित
आरसीबी की टीम इस बार रजत पाटीदार के रूप में नए कप्तान की अगुआई में खेलने उतरी थी। आरसीबी की कमान पिछले सीजन तक डुप्लेसिस के हाथ में थी, लेकिन इस सीजन उन्हें टीम ने नहीं लिया था। पाटीदार ने अपनी कप्तानी का लोहा दिखाया है। हालांकि, चोट के कारण वह ग्रुप चरण के आखिरी कुछ मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे, लेकिन क्वालिफायर-1 में उन्होंने ही टीम की कमान संभाली थी। पाटीदार आरसीबी के चौथे कप्तान हैं जिन्होंने टीम को खिताबी मुकाबले तक पहुंचाया। उनके पास ट्रॉफी जीतकर आरसीबी का वर्षों पुराना सपना पूरा करने का मौका था और वह ऐसा करने में सफल रहे। पाटीदार ने आरसीबी प्रशंसकों को वो खुशी दी जिसका वे पिछले 18 सीजन से इंतजार कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Final: ग्राफिक्स में पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबले के सभी आंकड़े, दोनों के बीच रही है कांटे की टक्कर
विज्ञापन

6 of 7
कोहली और सुयश - फोटो : PTI
फील्डिंग में दिखी धार 
आरसीबी की फील्डिंग में भी इस सीजन धार देखने को मिली। कोहली, पाटीदार से लेकर अन्य खिलाड़ियों ने बाउंड्री रोकने और कैच पकड़ने में तत्परता दिखाई। आरसीबी की जीत में शानदार फील्डिंग का भी योगदान रहा है। फाइनल मैच में भी आरसीबी की फील्डिंग शानदार रही और फिल सॉल्ट ने बाउंड्री पर जो कैच पकड़ा वो दिखाता है कि आरसीबी की टीम रन रोकने और विकेट के लिए कितनी गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली-जैकब बेथेल - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के खिलाड़ियों की औसत उम्र 30 साल
आरसीबी की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। पंजाब के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शामिल प्लेइंग-11 को देखें तो आरसीबी की टीम में कुछ आठ खिलाड़ी ऐसे थे जिनकी उम्र 30 या इससे अधिक है। फाइनल में खेलने उतरी आरसीबी की प्लेइंग-11 की औसत उम्र 30 साल है। टी20 क्रिकेट में फिटनेस काफी मायने रखती है और आरसीबी के खिलाड़ियों का यह मजबूत पक्ष रहा है। आरसीबी के खिलाड़ियों में कोहली (36 साल), सॉल्ट (28 साल), पाटीदार (32 साल), लिविंगस्टोन (31 साल), जितेश शर्मा (31 साल), रोमारियो शेफर्ड (30 साल), क्रुणाल पांड्या (34 साल), भुवनेश्वर कुमार (35 साल), यश दयाल (27 साल), जोश हेजलवुड (34 साल) और सुयश शर्मा 22 साल के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें