आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को चार करोड़ रुपये में रिटेन करके फैंस को तोहफा दिया। वहीं, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ में रिटेन किया। इस सबके बीच फ्रेंचाइजियों ने कुछ ऐसे भी फैसले लिए जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। यहां हम उन्हीं के विषय में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
ईशान किशन
- फोटो : IPL
ईशान किशन
मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट में ईशान किशन का नाम नहीं है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। टीम प्रबंधन के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि, पिछले सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 मैचों में 320 रन बनाए थे। इस संस्करण में उनके बल्ले से एक अर्धशतक आया था। 26 वर्षीय खिलाड़ी को 2018 से मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलते देखा जा रहा था। हालांकि, अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं और मेगा नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
श्रेयस अय्यर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया। स्टार खिलाड़ी के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। यह तीसरा मौका था जब केकेआर विजेता बनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटेंशन से पहले अय्यर ने फ्रेंचाइजी के सामने अधिक कीमत की मांग रखी थी। इसको लेकर उनकी टीम प्रबंधन से अनबन भी हुई थी। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन सकते हैं। पहले भी अय्यर इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
4 of 7
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर
राजस्थान रॉयल्स ने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें पांच कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल है। हैरानी की बात यह है कि फ्रेंचाइजी ने अपने विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर को बाहर का रास्ता दिखा दिया। पिछले संस्करण में बटलर ने दो शतकों की मदद से 359 रन बनाए थे। वह आईपीएल के एक सीजन में विराट कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल 2022 में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने चार शतकों की मदद से 863 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद फ्रेंचाइजी ने उनसे किनारा कर लिया। टीम प्रबंधन का यह फैसला हर किसी की समझ से परे है।
विज्ञापन
5 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
ऋषभ पंत
रिटेन नहीं किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम ऋषभ पंत का भी है, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसी साल उन्होंने दो साल के ब्रेक के बाद वापसी की थी। माना जा रहा है कि वह अब पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल, पंजाब के टीम प्रबंधन ने हाल ही में रिकी पोंटिंग को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया था। पोटिंग की कोचिंग में पंत दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करते थे। ऐसे में उनके पंजाब से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अर्शदीप सिंह
- फोटो : IPL
अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स ने अपने कोर ग्रुप को पूरी तरह रिलीज कर दिया है। उन्होंने सिर्फ प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन किया है। हैरानी की बात यह है कि फ्रेंचाइजी ने अपने मुख्य गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रिलीज कर दिया। वह 2019 में टीम से जुड़े थे। पिछले संस्करण में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत 19 विकेट अपने नाम किए थे। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद फ्रेंचाइजी ने उनके खिलाफ फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया।
केएल राहुल
इस लिस्ट में एक नाम केएल राहुल का भी है। माना जा रहा है कि लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें उनके खराब प्रदर्शन के कारण रिलीज कर दिया। इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। इनमें आईपीएल 2024 के दौरान फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका के साथ राहुल की अनबन से लेकर टी20 में उनकी खराब बल्लेबाजी को दोष दिया जा रहा है। हालांकि, सबसे बड़ी वजह यह है कि राहुल टी20 में स्थिति के मुताबिक बल्लेबाजी करने में असमर्थ दिखे हैं। वह स्थिति से तालमेल बैठाने में असमर्थ रहे हैं। इसी वजह से वह एलएसजी में रिटेन की दौड़ में पिछड़ गए।