पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अलग-अलग अंदाज में फैंस को बधाई दी है। आइये तस्वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं खेल जगत की दिवाली के कुछ रंग...
विज्ञापन
1 of 8
खेल जगत के सितारों ने दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं
- फोटो : @sachin_rt
देशभर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सभी आस्था में डूबे हुए हैं। भारतीय खेल जगत के सितारे भी पीछे नहीं हैं, सभी त्योहार के रंग में नजर आ रहे हैं और हर्षोल्लास के साथ दीप रोशन कर रहे हैं। पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अलग-अलग अंदाज में फैंस को बधाई दी है। आइये तस्वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं खेल जगत की दिवाली के कुछ रंग...
विज्ञापन
2 of 8
खेल जगत के सितारों ने दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं
- फोटो : @sachin_rt
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ दीपावली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने एक्स हैंडल से साझा कीं।
विज्ञापन
3 of 8
खेल जगत के सितारों ने दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं
- फोटो : gautamgambhir55
भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभमकामनाएं दीं। उन्होंने अपने घर में बनी रंगोली की तस्वीर साझा की।
4 of 8
खेल जगत के सितारों ने दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं
- फोटो : @ImRaina
पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने पत्नी के साथ तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों को बधाई दी।
विज्ञापन
5 of 8
खेल जगत के सितारों ने दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं
- फोटो : @YUVSTRONG12
पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दीपावली पर दिए रोशन किए।
विज्ञापन
6 of 8
खेल जगत के सितारों ने दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं
- फोटो : @Phogat_Vinesh
पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
7 of 8
खेल जगत के सितारों ने दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं
- फोटो : @TheShafaliVerma
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने खुशी का यह त्योहार अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की भरपूर शुभकामनाएं दीं।