पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने अनकैप्ड खिलाड़ियों को पंजाब किंग्स की आईपीएल 2025 में सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने बताया कि मेगा नीलामी में टीम प्रबंधन ने जो रणनीति अपनाई वह सफल हुई है। पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई है । पंजाब की टीम लीग चरण में शीर्ष स्थान पर रही।
विज्ञापन
2 of 4
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
'हमारी रणनीति कारगर साबित हुई'
आईपीएल प्लेऑफ से पहले पोंटिंग ने कहा कि टीम से जुड़ने के साथ ही उन्होंने सुनिश्चित कर लिया था कि इस बार चीजें अलग होंगी। उन्होंने कहा, 'हमने नीलामी से ही शुरूआत कर दी थी जब सिर्फ दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को बरकरार रखा जिसके लिये काफी आलोचना भी हुई। लोगों को लगा कि हमने गलती कर दी लेकिन मैं काफी स्पष्ट था कि टीम को कहां ले जाना चाहता हूं और उसके लिये हमने सही खिलाड़ी चुने।'
पोंटिंग ने कहा, 'अभी तक सत्र अच्छा रहा है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में छह अनकैप्ड खिलाड़ी टीम में थे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। हमने आपस में बात की थी कि हमें शीर्ष दो में रहना है और हम लीग चरण के बाद शीर्ष पर रहे। बहुत अच्छा लग रहा है।'
विज्ञापन
3 of 4
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
पोंटिंग ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
इस दौरान पोंटिंग ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय कोर खिलाड़ियों और खासकर कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने कहा, हमें वे सारे खिलाड़ी मिले जो हम चाहते हैं। युवा खिलाड़ी हों या अनुभवी विदेशी खिलाड़ी। ग्लेन मैक्सवेल और लॉकी फर्ग्युसन के जल्दी बाहर होने के बाद भी हमने लय नहीं खोई। भारतीय कोर खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया।
इन भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी सराहा
इस दौरान पोंटिंग ने अन्य भारतीय क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर भी बात की। भारतीय क्रिकेटरों के बारे में उन्होंने कहा कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ी एक दिन भारत के लिये खेल सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारत के लिये खेल सकते हैं। नीलामी में जाने से पहले मैने प्रियांश आर्या के वीडियो कई घंटे देखे और मुझे वह हर हालत में टीम में चाहिये था। प्रभसिमरन सिर्फ 24 साल का है और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने। नेहाल वढेरा भी मध्यक्रम में भारत के लिये खेल सकता है। वहीं शशांक सिंह का स्ट्राइक रेट और पारी के आखिर में चौके छक्के लगाने का कौशल उन्हें उपयोगी खिलाड़ी बनाता है।