फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: धोनी ने तोड़ा 'मिस्टर आईपीएल' रैना का बड़ा रिकॉर्ड; जडेजा ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Sat, 29 Mar 2025 10:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। धोनी ने इस मैच में 187.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह 16 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी कड़ी में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की।
विज्ञापन
1 of 4
धोनी, रैना और जडेजा - फोटो : IPL/BCCI/ANI
कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपॉक पर हराया। आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। आरसीबी की 2008 में आईपीएल के पहले सत्र के बाद चेपॉक पर चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत रही। चेन्नई की टीम भले ही यह मैच हार गई हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने सीएसके के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं, रवींद्र जडेजा ने भी खास उपलब्धि हासिल की। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
सीएसके लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने धोनी 
धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। लियाम लिविंगस्टोन ने रविचंद्रन अश्विन को आउट कर सीएसके को सातवां झटका दिया। धोनी जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो सीएसके 99 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी। धोनी के मैदान पर उतरते ही चेपॉक में चेन्नई के फैंस उत्साह से झूम उठे और धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। माही ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और विस्फोटक बल्लेबाजी की।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: आईपीएल के 18वें सत्र का जलवा, पहले तीन मैचों में 'व्यूअरशिप' का नया रिकॉर्ड, इतने फीसद बढ़े आंकड़े

धोनी ने इस मैच में 187.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह 16 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी इसके साथ ही आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने इस मामले में पूर्व ऑलराउंडर और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। रैना ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 4687 रन बनाए थे। धोनी के अब 4699 रन हो गए हैं और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी रन पारियां
एमएस धोनी 4699 204
सुरेश रैना 4687 171
फाफ डुप्लेसिस 2721 86
ऋतुराज गायकवाड़ 2433 67
रवींद्र जडेजा 1939 127
विज्ञापन

3 of 4
जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
जडेजा ने हासिल की खास उपलब्धि
जडेजा ने कुछ अच्छी बल्लेबाजी की और वह आईपीएल में 3000 रन और 100 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। जडेजा ने मैच में 25 रन बनाए, जबकि अश्विन 11 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन रचिन रवींद्र ने बनाए। उन्होंने 31 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन की पारी खेली। आरसीबी की ओर से हेजलवुड ने तीन विकेट लिए, वहीं यश और लियाम लिविंगस्टोन को दो-दो विकेट और भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला। आरसीबी ने 2025 सीजन की शानदार शुरुआत की है। पहले उसने गत चैंपियन केकेआर को हराया और अब सीएसके को मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- CSK vs RCB: आरसीबी ने चेपॉक पर 17 साल का तिलिस्म तोड़ा, 6155 दिन बाद घर में सीएसके को हराया; गेंदबाज चमके
विज्ञापन

4 of 4
रजत और ऋतुराज - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी ने बनाया बड़ा स्कोर
इससे पहले कप्तान पाटीदार के 51 रन और टिम डेविड के आठ गेंद में 22 रन की मदद से आरसीबी ने सात विकेट पर 196 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 16 गेंद में 32 रन और देवदत्त पड्डिकल ने 14 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आरसीबी को शानदार शुरूआत दी। विराट कोहली हालांकि संघर्ष करते दिखे और 30 गेंद में 31 रन ही बना सके। बीच के ओवरों में लियाम लिविंगस्टोन (12) और कृणाल पंड्या (0) सस्ते में आउट हो गए। डेविड ने हालांकि आठ गेंद में एक चौके और आखिरी ओवर में सैम करन को लगातार तीन छक्कों की मदद से आरसीबी को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

आईपीएल में CSK की सबसे बड़ी हार का अंतर
हार का अंतर विपक्षी टीम स्थान साल
60 रन मुंबई इंडियंस वानखेड़े 2013
54 रन पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न 2022
50 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई 2025*
46 रन मुंबई इंडियंस चेन्नई 2019
44 रन पंजाब किंग्स कटक 2014
44 रन दिल्ली कैपिटल्स दुबई 2020

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें