फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'खलील भ्रमित लग रहे थे...', बेंगलुरु के लिए आखिरी दो ओवर में तूफानी बैटिंग करने वाले शेफर्ड का बयान

Sun, 04 May 2025 02:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

शेफर्ड ने कहा, 'मैंने खलील के हाव भाव देखे। मुझे वह थोड़े भ्रमित लग रहे थे और तब मुझे लगा कि वह मेरी जद में हैं और इसलिए मुझे अपना स्वाभाविक खेल खेलना है।'
विज्ञापन
1 of 5
खलील और शेफर्ड - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में शनिवार को रोमारियो शेफर्ड ने रोमांचक मैच में 14 गेंद में नाबाद 53 रन की तूफानी पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दो रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस दौरान आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया। मैच के बाद शेफर्ड ने कहा कि उन्हें खलील अहमद के हाव भाव देखकर लगा कि वह भ्रम की स्थिति में है जिससे उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में इस तेज गेंदबाज पर लंबे शॉट खेलने में मदद मिली।
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
शेफर्ड ने मैच के बाद क्या कहा?
शेफर्ड ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, मेरा ध्यान गेंदबाज पर और वह क्या करने की कोशिश कर रहा था, उस पर अधिक था। जब मैंने पहले दो छक्के मारे, तो मुझे पता चला कि गेंदबाज दबाव में था। मैंने खलील के हाव भाव देखे। मुझे वह थोड़े भ्रमित लग रहे थे और तब मुझे लगा कि वह मेरी जद में हैं और इसलिए मुझे अपना स्वाभाविक खेल खेलना है।'
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
शेफर्ड ने 19वें ओवर में 33 रन बटोरे
शेफर्ड ने खलील द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में 33 रन बनाए। इसके बाद शेफर्ड और डेविड ने मिलकर मथीशा पथिराना के पारी के 20वें ओवर में 21 रन बनाए। इसकी बदौलत आरसीबी ने पांच विकेट पर 213 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गयाना के इस विस्फोटक ऑलराउंडर ने कहा कि वह सभी गेंदों को सीमा रेखा के बाहर मारने के बारे में पहले से सोच-विचार नहीं कर रहे थे।

4 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
'मैं आक्रामक बल्लेबाजी के लिए तैयार था'
उन्होंने कहा, 'जब मैं क्रीज पर उतरा तो मुझे अंदाजा हो गया कि वे किस तरह की गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, मैं उनका अच्छी तरह से सामना करने के लिए तैयार था। तब टिमी (टिम डेविड) ने मुझे अपने हाथ खोले रखने की सलाह दी। इस तरह से मैंने लंबे शॉट खेलने के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार कर दिया था।' शेफर्ड ने जब गेंदबाजी की आयुष म्हात्रे और रवींद्र जडेजा ने मिलकर उनके एकमात्र ओवर में 18 रन बटोर दिए थे। उन्होंने कहा, 'मैं यही कहूंगा कि यह मैच और यह दिन गेंदबाजों का नहीं था। मुझे बल्लेबाजी में मौका मिला और मैंने उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो शनिवार को चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। विराट कोहली ने 33 गेंद में 62 रन, जैकब बेथेल ने 33 गेंद में 55 रन की पारी खेली। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद में नाबाद 53 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके नौवीं शिकस्त के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें