फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'सिर स्थिर नहीं, बायां कंधा...', योगराज सिंह ने कहा- पांच मिनट में ऋषभ पंत की खामियां दूर कर दूंगा

Thu, 22 May 2025 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

योगराज का कहना है कि उन मुद्दों को हल करने में केवल पांच मिनट लगेंगे और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान को ट्रैक पर वापस लाएंगे और फिर से वह बड़ी पारियां खेल सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और योगराज सिंह - फोटो : ANI/IPL/BCCI
ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बहुत उम्मीदों के साथ 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन न तो उनका बल्ला चला और अंजाम यह हुआ कि टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। पंत ने इस सीजन अब तक 11 पारियों में 12.27 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। बाकी की 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 21 रन रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने पंत की तकनीक में कुछ खामियां देखी हैं और उन्होंने कहा कि पांच मिनट में वह उन खामियों को दूर कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
योगराज का कहना है कि उन मुद्दों को हल करने में केवल पांच मिनट लगेंगे और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान को ट्रैक पर वापस लाएंगे और फिर से वह बड़ी पारियां खेल सकेंगे। अपने बेटे युवराज सिंह के अलावा शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा जैसे मौजूदा खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके 67 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सुधार पर ध्यान देने से पंत जल्द ही अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आएंगे।

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का एलान, CSK का यह युवा स्टार बना कप्तान, वैभव को भी जगह
विज्ञापन

3 of 4
योगराज सिंह - फोटो : ANI
योगराज ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ऋषभ पंत की समस्या को सिर्फ पांच मिनट में ठीक किया जा सकता है। उसका सिर स्थिर नहीं है और उसका बायां कंधा बहुत अधिक खुल रहा है। थोड़े से सुधार के साथ वह कुछ ही समय में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर वापस आ जाएंगे।'

IPL 2025: आईपीएल डेब्यू के चार साल के अंदर सुदर्शन ने दो बार 500+ रन बनाए, विराट कोहली को इसमें लगे थे छह साल
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
सनराइजर्स के खिलाफ सोमवार को अहम मुकाबले में वह छह गेंदों में सात रन बनाकर आउट हो गए थे। पंत ने इस सीजन- 0, 15, 2, 2, 21, 63, 3, 0, 4, 18 और 7 रन की पारियां खेली हैं। उनके पहले आईपीएल सीजन यानी 2016 को छोड़ दिया जाए तो पंत ने कभी किसी सीजन में 300 से कम रन नहीं बनाए हैं। यह सिर्फ उनका दूसरा सीजन है जब उन्होंने 200 से कम रन बनाए हैं। 2016 में पंत ने 10 मैचों में 198 रन बनाए थे। इनमें एक अर्धशतक शामिल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें