हार्दिक ही टीम के कप्तान बने रहेंगे और उन्हें रोहित से पांच लाख रुपये ज्यादा देकर रिटेन किया गया है। हार्दिक को पिछले साल ही ट्रेड से मुंबई ने गुजरात से अपनी टीम में शामिल किया था और कप्तानी सौंपी थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहेंगे। गुरुवार को सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का एलान किया। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। मुंबई ने पांचों कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
विज्ञापन
2 of 4
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
उन्होंने जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, फ्रेंचाइजी ने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को 16.35-16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। मुंबई ने रोहित को 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, तिलक वर्मा को फ्रेंचाइजी ने आठ करोड़ रुपये में रिटेन किया है। मुंबई ने घरेलू खिलाड़ियों का अपना कोर बरकरार रखा है। अब मुंबई के पास एक राइट टू मैच कार्ड है और पांचों कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की वजह से ऑक्शन में मुंबई की टीम एक अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकेगी। मुंबई के लिए ईशान को रिलीज करना बड़ा फैसला है।
विज्ञापन
3 of 4
रोहित और हार्दिक
- फोटो : BCCI/ICC
वहीं, हार्दिक ही टीम के कप्तान बने रहेंगे और उन्हें रोहित से पांच लाख रुपये ज्यादा देकर रिटेन किया गया है। हार्दिक को पिछले साल ही ट्रेड से मुंबई ने गुजरात से अपनी टीम में शामिल किया था और कप्तानी सौंपी थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था और रोहित शर्मा इस फैसले से खुश नहीं दिखे थे। रोहित का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह केकेआर के तब असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर से यह कहते हुए सुने गए थे कि अब उनका मुंबई में नहीं रहने का मन है। इतना ही नहीं, हार्दिक को वानखेड़े में फैंस ने काफी चिढ़ाया भी था। हार्दिक की कप्तानी में पिछले सीजन मुंबई ने 14 में से 10 मैच गंवाए थे और सिर्फ चार मैच जीते थे। टीम अंक तालिका में आठ अंक लेकर सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी।
टीम में रिटेन किए गए पांचों खिलाड़ी लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं। हार्दिक टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं, सूर्यकुमार भारतीय टीम के मौजूदा टी20 कप्तान हैं। जसप्रीत बुमराह टेस्ट में उपकप्तान और रोहित हर प्रारूप में कप्तानी कर चुके हैं। तिलक वर्मा ने हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इस साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित को हार्दिक को गाल पर किस करते देखा गया था और अब यह कयास लगाए जा सकते हैं कि रोहित और हार्दिक के बीच अनबन खत्म हो चुकी है। हार्दिक ने टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता था। रोहित ने बाद में मुंबई में सेलिब्रेशन के वक्त हार्दिक की तारीफ भी की थी। अब दोनों को फिर से एक टीम में बरकरार रखने का फैसला कितना सही साबित होगा, यह तो समय बताएगा।